Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली वीडियो

चीते और छोटे ‘न्याला’ के बीच जो हुआ आपको भी कर देगा हैरान, देखें वीडियो…

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में सफारी गाइड द्वारा एक वीडियो शूट किया गया है जो कि सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस वीडियो में एक छोटा न्याला (दक्षिण अफ्रीका में पाई जाने वाली प्रजाति) चीते से बचने के लिए चीते को बार-बार सिर मार रहा है. बता दें कि ये वीडियो एंड्री फोरी (Andre Fourie) नाम के व्यक्ति ने शूट किया है.


फोरी ने ‘लेटेस्ट साइ़टिंग्स’ को बताया, “छोटा न्याला वहां से बस भाग जाना चाहता था, हालांकि वह इतना तेज नहीं था कि चीते की गिरफ्त से बच पाए. कुछ देर तक चीता छोटे न्याले के पीछे घूमता रहा जैसे चीते के लिए ये मनोरंजन हो.” वीडियो में देखा जा सकता है कि जल्द नन्हें से जानवर को एहसास हो जाता है कि वो चीते से बच नहीं पाएगा और वह अपने सिर से चीते को मारने की पूरी कोशिश करता है, जिसका कोई फायदा नहीं होता. फोरी ने बताया कि छोटे जीव के हाव-भाव आक्रामक न लगने के शुरू में चीते ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और थोड़ी देर दोनों साथ भी बैठे रहे. दोनों के बीच ये सब एक घंटे 40 मिनट से ऊपर चला. आखिर में चीता जीत गया.

Related posts

दिल्ली पुलिस ने दूसरे अखिल भारतीय पुलिस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट (उत्तर क्षेत्र) में खिताब जीता

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: आगामी 15 जनवरी को नए कांग्रेस मुख्यालय का होगा उद्घाटन।

Ajit Sinha

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और सीमावर्ती राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक की है.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!