Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

किरायदार को एक थप्पड़ क्या मारा, उसने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी, कुख्यात अपराधी अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: द्वेष भाव रखते हुए गोलियां मारकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में कुख्यात आरोपित को अरेस्ट किया हैं । अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम कैलाश निवासी समर गोपालपुर, जिला रोहतक, उम्र 20 वर्ष है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल, मोटर साईकिल, 7 खाली कारतूस व 2 जिंदा कारतूस  बरामद किए हैं। ये खुलासा एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।  

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 21 अप्रैल 2022 को समय करीब 7.15 पीएम पर गाँव बिलासपुर खुर्द निवासी दीपक को मोटर साईकिल सवार एक शख्स द्वारा गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में निरीक्षक अजय कुमार, प्रबंधक थाना बिलासपुर, गुरुग्राम की टीम ने आरोपित कैलाश निवासी समरगोपालपुर जिला रोहतक, उम्र 20 वर्ष को आज 22 अप्रैल 2022 को वारदात के कुछ घंटों बाद ही अरेस्ट कर लिया। 

उनका कहना है कि पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह मृतक दीपक के मकान में किराए पर रहता था। किसी बात को लेकर इनके बीच बहस हो गई और मृतक दीपक ने उसको को थप्पड़ मार दिया था जिसके कारण आरोपित ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल  की गई पिस्टल, मोटरसाईकिल, 7 खाली खोल व 2 जिंदा कारतूस बरामद की गई हैं। इसके खिलाफ रोहतक में पहले भी हत्या के प्रयास करने की वारदात अंजाम देने के 2 मुकदमे  दर्ज है। आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश किया जहां से 4 दिन के  पुलिस  रिमांड पर  लिया है। इस अवधि के दौरान इससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। रिमांड के दौरान आरोपित को हथियार व बाइक उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति बारे पूछताछ की जाएगी। बाइक के इंजन व चैचिस न. को नष्ट किया हुआ है जिनके बारे पूछताछ की जानी है।पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि इसके विरुद्ध जानलेवा हमला करने के दो मामले रोहतक में अंकित हैं। इन मामलों में उसने अपने साथियों के साथ लाठी डंडों से हमला करके जानलेवा हमला किया था। इन मामलों की भी विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

Related posts

शहर में लगभग 100 स्थानों पर लगाए जाएंगे जी-20 लोगो, इमारतों को किया जाएगा जगमग

Ajit Sinha

पति अपनी पत्नी की बेरहमी से मार -पिटाई कर रहा था जब 75 वर्षीय ससुर ने उसे बचाने की कोशिश की, उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वरिष्ठ वकील सतेंद्र सिंह दुग्गल के ऊपर कोर्ट से लौटते वक़्त रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x