Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीसी निशांत कुमार यादव ने वाटिका चौक पर नवनिर्मित अंडरपास का किया निरीक्षण


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:सदर्न पेरिफेरल रोड व गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड को जोड़ने वाले वाटिका चौक पर जीएमडीए द्वारा नवनिर्मित अंडरपास का डीसी निशांत कुमार यादव ने शनिवार को निरीक्षण किया। डीसी के निरीक्षण दौरे में एसडीएम बादशाहपुर सतीश यादव, जीएमडीए, एनएचएआई सहित बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। डीसी निशांत कुमार यादव ने वाटिका चौक अंडरपास का निरीक्षण कर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तय समय मे सभी आवश्यक औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सदर्न पेरिफेरल रोड व गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड को जोड़ने वाले वाटिका चौक पर ट्रैफिक काफी दबाव था जिसके मद्देनजर इस अंडरपास का निर्माण किया गया है। अंडरपास के शुरू होने से भविष्य में द्वारका एक्सप्रेसवे सहित वर्तमान में एसपीआर व जयपुर गुरुग्राम राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर फरीदाबाद जाने वाले वाहनों की सुगम आवजाही हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अंडरपास  निर्माण से पूर्व वाटिका चौक पर वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था की गई है। चूंकि अब अंडरपास का काम पूरा हो गया है ऐसे में बादशाहपुर -गुरुग्राम-बादशाहपुर के सफर के समय की भी बचत होगी।
000

Related posts

बिना रजिस्टेशन के अल्ट्रासाउंड करने पर एक डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार, अदालत ने दो के रिमांड पर भेजा  

Ajit Sinha

शहरी स्थानीय निकायों का राष्ट्रीय सम्मेलन : शहरी स्थानीय निकाय के महानिदेशक पंकज ने की तैयारियों की समीक्षा

Ajit Sinha

त्रिकोणीय श्रृंखला मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 268 रनों  की साझेदारी से  कुलदीप दीवान अकादमी को 147 रनों से मात दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x