Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

40 हजार लोगों को ऑफलाइन ट्रेनिंग का वर्ल्ड रिकार्ड वेलनेस कंपनी एडब्ल्यूपीएल के नाम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/ गुरुग्राम:एनसीआर बेस डायरेक्ट सेलिंग कंपनी एडब्ल्यूपीएल ने एक अनोखा रिकार्ड बनाकर वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। कंपनी द्वारा भारत में एक साथ 40 हजार एसोसिएट को ऑफलाइन ट्रेनिंग देने का यह रिकार्ड बनाने पर कंपनी के डायरेक्टर संजीव कुमार को वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और वेलनेस सेक्टर में कार्य करने वाली एडब्ल्यूपीएल के संजीव कुमार ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए और भी बड़े कदम उठाएंगे। एडब्ल्यूपीएल के इस रिकॉर्ड को उद्योग जगत ने भी रोजगार के क्षेत्र में वैलनेस सेक्टर की बड़ी भूमिका करार दिया है।

वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड के पदाधिकारियों ने भी माना है कि एडब्ल्यूपीएल द्वारा इतने बड़े स्तर पर ऑफलाइन ट्रेनिंग देकर भारत के युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया हैं।
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के पक्षधर संजीव कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार काम को मिला है। हमें दुनिया देख रही है। भारत पर दुनिया की नजर है। ऐसे में सबसे ज्यादा युवा हमारे भारत में हैं, उनके लिए काम करने के लिए एडब्ल्यूपीएल लगातार अपना काम कर रही है। संजीव कुमार का कहना है कि जब देश का युवा बढ़ेगा तो देश सही मायने में ताकतवर बनकर उभरेगा। संजीव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग को विश्वास है। युवाओं के इस विश्वास को और बढ़ाने में सब अपने अपने तरीके से लगे हैं। एडब्ल्यूपीएल को यह पुरस्कार मिलना ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं के विश्वास को भी मजबूत करेगा।

Related posts

नेशनल मिन्स कम मैरिट स्काॅलरशिप के लिए जिला के राजकीय विद्यालयों में परीक्षा 1 दिसंबर को होगी।

Ajit Sinha

पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने आज तुरंत प्रभाव से 16 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं, लिस्ट जरूर पढ़े। 

Ajit Sinha

यह खबर आपके लिए हैं जरुरी, व्हाट्सअप ग्रुप पर झूठी अफवाह फ़ैलाने के जुर्म में टैक्स कंसल्टेंट गिरफ्तार: एसीपी को सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x