Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : न्यू कालोनी थाना पुलिस ने तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान गोली चलाने वाले एक शख्स को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गुरुग्राम : नगर निगम प्रशासन के द्वारा रविवार को न्यू कालोनी में किए जा रहे तोड़फोड़ के कार्रवाई के दौरान गोली चलाने वाले एक शख्स को न्यू कालोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं,पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक रिवाल्वर,एक बंदूक,3 जिंदा कारतूस व एक खाली खोल पुलिस ने बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी शख्स  को आज अदालत में पेश किया जाएगा।



एसएचओ अशोक कुमार की माने तो नगर निगम की टीम रविवार को न्यू कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दे रहे थे जिसमें डियूटी मजिस्टेट व एसडीओ विक्की कुमार और पुलिस फाॅर्स मौजूद थे। उस  दौरान जुगल किशोर निवासी न्यू कालोनी ,गुरुग्राम ने तोड़फोड़ का विरोध करते हुए गोली चला दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से ही दबोच लिया और उसके कब्जे से एक रिवाल्वर ,एक बंदूक , 3 कारतूस व एक खाली खोल को बरामद किए हैं। उनका कहना हैं कि  आज आरोपी जुगल किशोर को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया हैं।

Related posts

दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेस- वे फ्लाईओवर से एक तेज रफ़्तार डंपर यानी एक ट्रक नीचे गिर गई ,और आग का गोला बन गई-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फर्रुखनगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया नेतृत्व

Ajit Sinha

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम मनोहर के साथ गुरूग्राम से 3 राष्ट्रीय राज मार्ग परियोजनाएं की राष्ट्र को समर्पित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x