Athrav – Online News Portal
पलवल

आंचल छाया बघौला के प्रांगण में खुशी की लहर-बिछड़ी हुई बच्ची को माता-पिता से मिलाया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: पिछले पांच माह से बघौला के आंचल छाया अनाथालय आश्रम में रह रही करीब 13-14 आयु वर्ष की बच्ची सितारा उर्फ पूजा जोकि भटक कर अपने परिवार से बिछड़ गई थी। सितारा उर्फ पूजा को पुलिस द्वारा सीडब्ल्यूसी पलवल में पेश किया गया और उनके आदेशों से तहत इस बच्ची को बघौला के आंचल छाया आश्रम में भेजा गया। समय समय पर काउंसलिंग के द्वारा गत दिवस बच्ची ने कुछ विशेष जानकारी दी, जिससे सुपरवाइजर उमा द्वारा फिरोजाबाद क्षेत्र के थाने व कंट्रोल रूम में संपर्क करके उसके घर का पता लगाया गया।

गुरुवार। 7 मार्च 2024 को बच्ची सितारा उर्फ पूजा के माता-पिता उसे लेने के लिए आंचल छाया आश्रम पर पहुंच गए। जिस तरह बच्ची अपने माता-पिता से मिली वह दृश्य अति संवेदनशील व दिल को छू लेने वाला था। सीडब्ल्यूसी के साथ मिलकर सारी कागजी कार्रवाई  पूर्ण करके बच्ची को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। आंचल छाया आश्रम के प्रतिनिधियों समेत सभी ने इस बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना की। आंचल छाया आश्रम इसी तरह से बच्चों के लिए गत 27 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है।

Related posts

पलवल: पहलगाम आतंकी घटना के मद्देनजर डीसी और एसपी ने आमजन से की सामाजिक सौहार्द, कानून व शांति कायम करने की अपील

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: जिला में और तेजी से घूमेगा विकास का पहिया : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

Ajit Sinha

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाडिय़ों एवं पुलिस टीमों को किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x