Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल फरीदाबाद

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने पलवल के दो ईटों भट्टों पर छापेमारी करके अवैध रूप से रह रहे 60 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़े है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते फरीदाबाद एवं  स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने आज पलवल जिला के दो ईटो के भट्टों पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारत में रह रहे लगभग 60 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़े है , जिनमें 20 पुरुष , 18 महिलाएं , 8 बालिकाएं व 13 लड़के शामिल है। पकड़े गए 60 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ सम्बन्धित थाने की पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। डीएसपी राजदीप मोर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत शुक्रवार को गांव उटावड़ में बिना अनुमति के बंगलादेशी नागरिकों के रहने बारे गुप्तचर इकाई पलवल द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (ह.), फरीदाबाद व स्थानीय पुलिस द्वारा मै. कृष्ण ईंट भट्टा कंपनी व मै. बालाजी ब्रिक्स कंपनी गांव उटावड़ थाना उटावड़  जिला पलवल पर संयुक्त रूप से भट्ठा मजदूरों की पड़ताल की गई।
     
पड़ताल पर ज्ञात हुआ कि इन दोनों ईंट भट्टों पर कुल 60 बांग्लादेशी नागरिक जिनमें 20 पुरुष 18 महिलाएं 8 बालिकाएं व 13 लड़के जो बांग्लादेशी नागरिक हैं मजदूरी करते हुए पाए गए। पूछताछ करने पर सभी के द्वारा बताए गए पते बांग्लादेश के होने पाए गए। पड़ताल के दौरान ज्ञात हुआ कि इन सभी बांग्लादेशी नागरिकों को जहांगीर नामक बांग्लादेशी नागरिक (दलाल) ने अपने पश्चिमी बंगाल के जानकार दलाल इरशाद अली के पास भेजा था। इरशाद अली ने इन सभी को जिला रेवाड़ी स्थित बालाजी ईंट भट्ठा गांव मांडिया, चमन ईंट भट्ठा गांव भुड़पुर, विपिन ईंट भट्ठा हरिनगर व धींगरा ईंट भट्ठा हरिनगर रेवाड़ी पर पहुंच दिया था, जहां पर ये काफी समय से काम कर रहे थे।विगत दिनों भारत व पाकिस्तान के बीच आतंकवाद को लेकर पैदा हुए तनाव व रेवाड़ी में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के कारण आनन फानन में जैदुल ठेकेदार जो स्वयं एक बांग्लादेशी नागरिक है के साथ उटावड़ ईंट भट्ठों पर आ गए थे। गांव उटावड स्थित दोनों ईंट भट्ठों पर कुछ बांग्लादेशी नागरिक पहले से ही मजदूरी कर रहे थे। पड़ताल  पर यह भी ज्ञात हुआ कि इनमें से 2/3 बांग्लादेशी नागरिकों ने भारतीय आधार कार्ड भी बनवाये हुए है तथा उपरोक्त दोनों ईंट भट्ठा मालिकों द्वारा इन मजदूरों का कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया हुआ है और न ही इनकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी हुई है।  पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि करीब 20/22 बांग्लादेशी नागरिक प्रधान भट्टा कंपनी गांव बिसरू थाना बिछोर जिला नूह में भी अवैध रूप से मजदूरी कर रहे हैं। जिस बारे जिला निरीक्षक नूह व स्थानीय पुलिस जो को अलग से सूचित किया गया है। गांव उटावड़ के दोनों उपरोक्त ईंट भट्ठों पर काबू किए गए 60 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजे जाने बारे स्थानीय पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग:स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के सम्मान में फरीदाबाद पुलिस ने मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पूर्व विधायक आनंद कौशिक की माता जी बिष्णो देवी को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: शेयर मार्किट में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए के धोखा-धड़ी के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x