Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद के सेक्टर -58 में एक बड़ी कंपनी के पेपर के गोदाम में लगी भयंकर आग, लगी आग का देखें वीडियो। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ के सेक्टर -58 के समीप एक बड़ी कंपनी के पेपर के गोदाम में भयंकर आग लग गई। इस आग को बुझाने में लगभग 30 से अधिक गाडिया लगी हुई हैं। इस आग में लगभग करोड़ों रुपए के नुकशान होने की खबर हैं। हालांकि आग का लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका हैं। लगी आग का वीडियो इस खबर में प्रकाशित वीडियो में आप स्वंय देख सकतें हैं।  

पुलिस के मुताबिक सेक्टर -58 के प्लाट नंबर -108 -109 में काफी बड़ा थॉमसन प्रेस का पेपर का बड़ा गोदाम हैं। उसमें आज सांय लगभग 5 बजे भयंकर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके की पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बीच उन्होनें दमकल की गाड़ियों को भी इस घटना की सूचना दे दी। इसके थोड़ी देर के बाद एक एक करके कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई पर आग इतना ज्यादा था कि जिला प्रशासन को पलवल व गुरुग्राम से भी दमकल की कई गाड़ियों को बुलाना पड़ा । इस आग को बुझाने में दमकल की लगभग 30 गाडिया लग चुकी हैं और अभी आग बुझाने का कार्य जारी हैं। 

Related posts

फरीदाबाद :तिगांव क्षेत्र में आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रही है भाजपा, विधायक ललित नागर ने दी चेतावनी, चुनाव आयोग को लिखेंगे पत्र

Ajit Sinha

प्रत्येक बूथ पर अलर्ट रहें कार्यकर्ता, फर्जी अफवाहों से बचने और अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील की: विजय प्रताप 

Ajit Sinha

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पं. शिव चरण लाल शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha
error: Content is protected !!