Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

रिश्वतखोर डीईओ को 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में विजिलेंस ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने नूंह में तैनात जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को स्कूल डेस्क की सप्लाई करने के खरीद आदेश शिकायतकर्ता के पक्ष में करने की एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अधिकारी का नाम रामफल धनखड़ है, जो शिकायतकर्ता के पक्ष में स्कूल डेस्क की सप्लाई के लिए खरीद आदेश सुनिश्चित करने के एवज में 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। ये डेस्क नूंह जिले के विभिन्न स्कूलों में सप्लाई किए जाने थे। आरोपी अधिकारी पहले भी 2 लाख रुपए रिश्वत ले चुका है।

जिला हिसार निवासी शिकायतकर्ता, जो रिश्वत नहीं देना चाहता था, ने इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया। तदनुसार, ब्यूरो की टीम ने रेड कर रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ग्रुप-डी के लगभग 7500 पदों पर शीघ्र होगी ज्वाईनिंग – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

गुरुग्राम में 307 आपदा मित्र हुए तैयार, चौथे बैच के प्रशिक्षण उपरांत दिए प्रमाण पत्र।

Ajit Sinha

फिरोजपुर झिरका में रैनीवेल परियोजना पूरी, 80 गांवों को मिलेगी पेयजल आपूर्ति, मुख्यमंत्री जल्द करेंगे उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x