Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: दिवंगत ई/एसआई की धर्मपत्नी को सौंपी 50 लाख की सहायता राशि


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला/चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने आज गत वर्ष एक हादसे में जान गंवाने वाले दिवंगत ई/एसआई ईश्वर सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती कुन्ता देवी को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। हरियाणा पुलिस की और से पुलिस उप महानिरीक्षक, रेलवे और कमांडो शशांक आनंद द्वारा द्वारा सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। पानीपत जीआरपी थाने में तैनात ईश्वर सिंह की पिछले साल जुलाई माह में ड्यूटी के दौरान एक हादसे में मृत्यु हो गई थी।

शशांक आनंद ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर सिंह पुलिस विभाग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और सेवाओं के लिए लंबे समय तक याद किए जाएंगे। पुलिस द्वारा एचडीएफसी बैंक के साथ दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर के एक समझौते के तहत आश्रित को यह वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस अवसर पर प्रधान नोडल अधिकारी एचडीएफसी रितेश जिंदल, नोडल अधिकारी विपिन गुप्ता और स्वर्गीय ईश्वर सिंह के परिजन भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में अवैध फ्लैटों पर डीटीपी का चला बुल्डोजर,3 फ्लैटों को किया सील, 3 दुकानों को भी तोडा।

Ajit Sinha

381 उप निरीक्षकों की पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद सीपी दिल्ली ने कहा, नए उप निरीक्षक जांच को और मजबूत करेंगे

Ajit Sinha

बोर्ड परीक्षाओं के बीच एक दर्जन स्कूलों में ईमेल से मिली धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच के बाद होक्स कॉल साबित हुआ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x