Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दिल्ली के रोहिणी इलाके में बीती रात हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई 3 शूटरों के पैर में लगी गोली -पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की एआरएससी क्राइम ब्रांच की टीम की और बदमाशों के बीच मंगलवार की देर रात को हुई मुठभेड़ में,पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों शूटरों के पैर में गोली लग गई, और तीनों शूटर गोली लगने के बाद नीचे गिर गए, और पुलिस ने तीनों शूटरों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए तीनों शूटरों के नाम रहमान पुत्र अब्दुल सत्तार उम्र 23 वर्ष निवासी सीलमपुर , दिल्ली, आडिट पुत्र आलिम उम्र 23 वर्ष ,निवासी शास्त्री पार्क , दिल्ली, मोहम्मद अयान पुत्र हाशिम राजा उम्र 19 वर्ष , निवासी ब्रह्मपुरी, दिल्ली है। यह तीनों शूटरों ने पीएस शास्त्री पार्क, दिल्ली के गैंगस्टर वसीम हसमत गिरोह के समीर उर्फ़ कम्मू पहलवान की सनसनीखेज हत्या में वांछित थे। यह सनसनीखेज वारदात पीएस शास्त्री पार्क इलाके में गत 24 जनवरी 2026 को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 ऑटोमेटिक पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस, 6 खाली कारतूस व एक स्कूटी बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ अजमल खान पार्क, सेक्टर- 28, रोहिणी, दिल्ली के पास हुई है।

Related posts

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज मुख्य सिपाही नरेंद्र को आनंद गार्डन पुलिस चौकी से 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हिमानी नरवाल हत्या मामले में होनी चाहिए उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच-भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

दो टोल कर्मियों को टोल प्लाजा पर गाड़ी से कुचल कर हत्या करने के दो आरोपितों को पलवल अपराध शाखा ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x