Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए ही पाई जा सकती है कोरोना पर विजय : कोंग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: देश में महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब कांग्रेसी नेताओं ने भी कालोनियों में जाकर लोगों को जागरुक करने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रहे एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने आज फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की संत नगर,कंजर कालोनी, मिल्हाड कालोनी, कृष्णा कालोनी, इंद्रा नगर, ए.सी. नगर, भारत कालोनी, प्रेम नगर, शास्त्री कालोनी,खत्री वाडा,भीम बस्ती,राम नगर आदि में जाकर कालोनियों के प्रधान एवं मौजिज व्यक्तियों को लगभग 5 हजार मॉस्क और 2 हजार सेनेटाईजर वितरित कर उन्हें घर-घर बांटने का आह्वान किया.वहीं उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं संकट की इस घड़ी में जहां लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के लिए कहा वहीं यह भी कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति को उनसे अवगत करवाएंगे, जिससे कि ऐसे जरूरतमंद लोगों की मदद करवाई जा सके।

सिंगला ने कहा कि देश में संकट की इस घड़ी में हम सभी को एकजुट होकर इसका मुकाबला करना होगा, तभी इस बीमारी पर विजय हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से देश के लोगों के साथ खड़ी है और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बकायदा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर गरीब, मजदूर एवं पिछड़े दलितों का इस संकट की घड़ी में विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया है, इससे साबित होता है कि कांग्रेस दलित,गरीब व मजदूरों की हितैषी है। लखन सिंगला ने कहा कि कोरोना वायरस का बचाव सोशल डिस्टेंसिंग ही है इसलिए हम सभी को लॉक डाऊन का पालन करना चाहिए और एक भारतीय होने का कत्र्तव्य निभाना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इस विपदा के समय एकजुट होकर आपसी भाईचारे व एकता का परिचय दें, जिससे कि इस बीमारी को हराकर भारत विजय हासिल कर सके। इस अवसर पर ओमपाल सिंह, तुलसी प्रधान, रमेश सिंह, टीकाराम प्रधान, अर्जुन तंवर, रामबीर सिंह, इंद्रपाल, विजय भीमबस्ती, हरीलाल गुप्ता, ममता सिंह, आशा रानी, सुधीर सिंगला, मोहन सिंह, गुड्डू, मनोज नंबरदार, प्रवीन ठाकुर, संतलाल, आकाश सैनी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।   

Related posts

फरीदाबाद:पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने क्रिकेटर राहुल तेवतिया के पिता को दी बधाई।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज आमजनों को पानी की संकट से निजात दिलाने के लिए कई अवैध टियूबवैलों को उखाड़ फेंका।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ‘व्यवहार परिवर्तन संचार’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन,समाज में बदलाव लाने का अहम माध्यम है, डॉ. सुपर्ना दत्ता

Ajit Sinha
error: Content is protected !!