Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल शातिर लूटेरा गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के मामले में चल रहा था फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: नोएडा ज़ोन में स्थित थाना 58 और बाइक सवार बदमाश के बीच सेक्टर – 62 के जयपुरिया रोड के पास हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था शातिर लूटेरा घायल हो गया. उसे पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा, कारतूस सहित एक बाइक बरामद किया गया है।

पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्त में लिए गए बदमाश की पहचान अमरोहा निवासी अरविंद के रूप में हुई है. एडिशनल डीसीपी नोएडा आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अरविंद के खिलाफ नोएडा के अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल, चेन स्नैचिंग सहित अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं और वह गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि 58 थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ लेबर चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध नजर आ रहे एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया ,

लेकिन वह रुकने के बजाय पर पुलिस की टीम ने चकमा भागने लगा पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और सेक्टर 62 में जयपुरिया के पास बदमाश को घेर लिया अपने को घिरा देख कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और घायल हो कर गिर पड़ा पुलिस ने उसे दबोच लिया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल अरविन्द को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस उसके बाकी साथियों को पहले ही अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास है मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. पकड़े गए बदमाश पर 4 मुकदमे दर्ज हैं और गैंगस्टर एक्ट के मामले में वह फरार चल रहा था।

Related posts

कपिल सांगवान उर्फ नंदू और बंबीहा गैंग के दो शूटर पकड़े गए।

Ajit Sinha

ओयो होटल के मालिक ने अवैध कमाई के लिए शुरू किया देह व्यापार का धंधा, छापा मारकर किया एक युवती समेत 6 को अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने अपने पुलिसकर्मियों के संग खेली होली, पुलिस कमियों को भेजी मिठाइयां।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x