अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आज दिल्ली जल बोर्ड मुख्यालय में डीजेबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में बिल संबंधी शिकायतों, सीवर और पानी से जुड़े प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की गई। सौरभ भारद्वाज को दिल्ली जल बोर्ड के राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा पिछले एक हफ्ते में बिल संबंधी शिकायतों का निपटारा करने की स्टेटस रिपोर्ट सौंपी गई। वही अधिकारियों ने डीजेबी उपाध्यक्ष को पानी का उत्पादन करने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांटस की ताजा स्थिति से अवगत कराया। साथ ही पानी का उत्पादन और गुणवत्ता को बढ़ाने लिए शुरू होने वाले नए प्रोजेक्ट की स्टेटस रिपोर्ट भी सौंपी गई।

बैठक में डीजेबी उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने डीजेबी के ड्रेनेज विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ सीवर के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। सौरभ भारद्वाज ने पानी के बिल संबंधी शिकायतों का निपटारा करने में तेजी लाने, नए और रुके हुए प्रोजेक्ट को जल्द मंजूरी देने और सीवर लाइन बिछाने के कामों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

इस समीक्षा बैठक की सबसे पहले दिल्ली जल बोर्ड के राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में अलग-अलग क्षेत्रों के अधिकारियों से उनके क्षेत्र में पानी के बिल से संबंधित शिकायतों के बारे में जानकारी मांगी गई। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस तरह की शिकायतों में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों से कमी आनी शुरू हो गई है। वही इन शिकायतों का जल्द निपटारा भी किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में डीजेबी उपाध्यक्ष के निर्देश पर बिल संबंधित शिकायतों का तेजी से निपटारा करने के लिए कुछ प्रशासनिक बदलाव किए गए थे। जिसके चलते अब तेजी के साथ पानी के बिल से जुड़ी शिकायतों का निपटारा कर लोगों को राहत दी जा रही है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

