Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस के साथ हुए एकाउंटर मे शातिर बदमाश बादल गोली लगने से घायल, एक बदमाश फरार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कोतवाली 39 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में  गोली लगने से घायल हो गया. जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार होने में सफल हो गया. पुलिस बदमाश की तलाश के लिए कम्बिग कर रही है. पुलिस के अनुसार घायल बदमाश विरुद्ध एक दर्जन से अधिक लूट एवं चोरी के मुकदमे दर्ज है और गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट से पुलिस मुठभेड़ के बाद फरार चल रहा था. पुलिस ने घायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.  
 
पुलिस की गिरफ्त मे इलाज के जिला अस्पताल में ले जाते इस बदमाश को पुलिस ने थाना सेक्टर- 39 क्षेत्र के स्टेलर ग्रीन पार्क के पास हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को कुछ इंपुट्स मिले थे कि कुछ बदमाश बाइक से किसी घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। पुलिस शाम की रूटीन चेकिंग कर रही थी।

उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोग आते दिखे। पुलिस को देखकर वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। पुलिस को पीछे देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों की फायरिंग का जवाब देना शुरू किया। इस दौरान बादल  को पैर में गोली लग गई और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। उसे सेक्टर-30 के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

रणविजय सिंह ने बताया कि घायल बादल के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, पैशन मोटर साइकिल, जो थाना सेक्टर- 24 क्षेत्र से चोरी हुई है और एक लूट का मोबाइल फोन जो थाना सेक्टर- 39 से संबंधित है, बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक लूट एवं चोरी के मुक़दमे पंजीकृत हैं। बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है। बदमाश का एक साथी सोनू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में कांबिंग कर रही है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:पहले चरण में 10 फरवरी को होगा गौतमबुद्ध नगर में मतदान, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Ajit Sinha

“स्टाइल एंव स्माइल यूनिसेक्स” सैलून के मालिक पर ताबड़तोड़ 12 राउंड गोलियां चलाने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दिल्ली सहित पांच प्रदेशों में हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो सदस्य अरेस्ट, 15 पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x