Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम के फरूखनगर व पटौदी इलाके कोरोना महामारी के चलते सब्जी मंडी रहेंगी दो दिन बंद: एसडीएम 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पटौदी(गुरूग्राम)। कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुए जिला की पटौदी व फरुखनगर सब्जी मंडी को 6 व 7 मई को बंद रखा जाएगा । ये मंडिया 8 मई को पुनः खोली जाएंगी। इस दौरान सब्जी मंडी के सभी आढ़तियों, किसानों व मुनीम को कलर्ड पास जारी किए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए पटौदी के एसडीएम राजेश प्रजापत ने बताया कि इस बारे में पटौदी  और फरुखनगर मंडी के मार्केट कमेटी सचिव को पत्र लिखकर निर्देश दिए जा चुके है। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी के सभी आढ़तियों, किसानों व मुनीम को एक कलर के पास दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रति सब्जी मंडी 400 रिटेलरो से ज्यादा को पास नहीं दिए जाएंगे। इन 400 में से 200 रिटेलरो को एक दिन तथा बाकी 200 रिटेलरो को दूसरे दिन आने के लिए पास जारी किए जाएंगे। पहले 200 रिटेलरो को हरे रंग के पास तथा बाकि 200 रिटेलरो को लाल रंग के पास और आढ़तियों तथा किसानों को पीले रंग के पास जारी किए जाएंगे। इसके साथ-साथ सभी रिटेलरो, आढ़तियो व किसानों से संपर्क करके अगले 24 घंटे के अंदर-अंदर सभी संबंधितों को वर्णित रंगों के हिसाब से पास जारी करने के लिए कहा गया है। बिना पास के सब्जी मंडी में प्रवेश करना गैरकानूनी होगा।  यदि कोई व्यक्ति बिना पास के सब्जी मंडी में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट-54 से 60 के तहत एफ आई आर दर्ज की जाएगी व आईपीसी धारा-188 के तहत मुकदमा भी दायर किया जाएगा। इस बारे में मार्केट कमेटी के सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि वे आश्वस्त करें कि जिन लोगों को भी पास जारी किए गए हो, वे सभी मंडी में फेस मास्क लगाकर आए और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना सुनिश्चित करें। यदि कोई पास धारक इन नियमों की अवहेलना करता है तो उसका पास रद्द करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

गुरुग्राम पुलिस, सीआईडी व आईबी ने मिलकर किया वाइटल इंस्टालेशंस की सुरक्षा का ऑडिट।

Ajit Sinha

बिजली निगम के इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जा रहा मजबूत – अमित खत्री

Ajit Sinha

नाईट क्लब में छेड़छाड़ करने व मारपीट करने के मामले में क्लब का मैनेजर व बाउंसरों सहित 7 आरोपी अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!