Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस, सीआईडी व आईबी ने मिलकर किया वाइटल इंस्टालेशंस की सुरक्षा का ऑडिट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: ऐसे महत्वपूर्ण स्थान जहां लोगों का प्रतिदिन बहुत ज्यादा आवागमन रहता है उन स्थानों का गुरुग्राम पुलिस, सीआईडी व आईबी की संयुक्त टीमों द्वारा सुरक्षा ऑडिट किया जा रहा है। आज  इस संयुक्त टीम जिसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो की अधिकारी, सीआईडी के इंस्पेक्टर ताराचंद, एसआई मोहित के नेतृत्व में गुरुग्राम पुलिस की SWAT टीम के कमांडो, प्रबंधक थाना सेक्टर-65 आदि द्वारा वर्ल्ड मार्क मॉल सेक्टर-65 में स्थित वर्ल्ड मार्क 2 मॉल का सुरक्षा ऑडिट किया गया।

इस प्रकार के सुरक्षा ऑडिट से किसी भी समय किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी प्रकार की जानकारी एकत्रित की जाती है तथा मॉल प्रबंधकों के साथ भी समन्वय बनाया जाता है। इसी तरह कल वीरवार  को भी आरिया मॉल सेक्टर-68 गुरुग्राम का भी सुरक्षा ऑडिट किया गया था। इस तरह की सुरक्षा संबंधित रणनीति पर आईबी, सीआईडी व गुरुग्राम पुलिस की SWAT टीम मिलकर काम करेंगी।

Related posts

फरीदाबाद: यमुना किनारे खेत में बना रहे थे शराब, क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर टीम ने मारा छापा

Ajit Sinha

डेरी मालकिन को हथियार के बल पर बंधक बना कर रंजिशन डकैती की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपितों किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

गुरुग्राम; खुद बचें, अपनों को बचाएं, सुरक्षा कवच है कोरोना वैक्सीन, जरूर लगवाएं – डा. यश गर्ग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x