Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

डीसी कार्यालय के अधीक्षक वेद प्रकाश 20000 और सब इंस्पेक्टर 4000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों विजिलेंस ने अरेस्ट किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने उपायुक्त कार्यालय के एक अधीक्षक सहित एक पुलिस अधिकारी को क्रमशः 20,000 रुपये और 4000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट  किया है। दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि पहला मामला सोनीपत जिले का है, जिसमें ब्यूरो की टीम ने डीसी कार्यालय के अधीक्षक वेद प्रकाश को डीआरओ कार्यालय के एक क्लर्क से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया। आरोपी अधीक्षक शिकायतकर्ता की ट्रांसफर संबंधी फाइल को आगे बढ़ाने के लिए पैसे की मांग कर रहा था।
               
जितेंद्र सिंह ने ब्यूरो में दी शिकायत में बताया कि वह डीआरओ कार्यालय सोनीपत से एसडीएम कार्यालय गन्नौर में ट्रांसफर करवाना चाहता है जिसकी फाइल वेद प्रकाश के पास लंबित है। उसकी फाइल को आगे बढ़ाने के लिए अधीक्षक ने उससे 30,000 रुपये की मांग की, जिसमें से वह पहले ही उसे 10,000 रुपये दे चुका था। शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए आरोपी वेद प्रकाश को रंगेहाथ दबोच लिया।

एक अन्य मामले में थाना जाटूसाना, रेवाड़ी में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) अनिल कुमार को गांव भोंडू भौतवास निवासी शिकायतकर्ता राजेंद्र से 4,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट  किया। आरोपी पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता के खिलाफ लंबित एक मामले में समझौता कराने के एवज में 5,000 रुपये की मांग की थी। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दो गिरफ्तार, मृतक के दोस्तों ने की थी ईट से पीट-पीट कर हत्या

Ajit Sinha

पलवल: अपराध शाखा, पलवल की टीम ने आज दो गाड़ियों में भरे 138 किलों ग्राम गांजा सहित तीन तस्करों को अरेस्ट किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी वर्करों और सहायकों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x