Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: पलवल पुलिस ने 50,000 का इनामी व वांटेड अपराधी को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में पुलिस महानिदेशक मनोज यादव के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ लगातार जारी है। संगीन अपराधी निरंतर पुलिस की गिरफ़्त में आ रहे हैं। इसी कडी में, पुलिस ने एक और अहम कार्रवाई करते हुए हत्या व लूट की संगीन वारदातों में लिप्त उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा वांटेड घोषित एक अपराधी को जिला पलवल से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके कब्ज़े से एक देशी  कट्टा व तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पलवल में नेशनल हाईवे के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिलने के बाद क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम तुरंत हरकत में आई और यूपी के 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी मुज़फ़्फरनगर के मोरना निवासी अजीत को काबू कर लिया।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मुज़फ़्फरनगर और मेरठ पुलिस द्वारा हत्या व लूट की वारदातों में अपराधी की गिरफ्तारी पर 25000-25000 रुपये का ईनाम घोषित था। प्रवक्ता ने बताया कि अजीत, जो यूपी में लगभग डेढ़ दर्जन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है,मुज़फ़्फरनगर जिले के भोपा पुलिस स्टेशन का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड की छानबीन की जा रही है।  

Related posts

हरियाणा: कोरोना के संकट काल में जिलों के सभी उपायुक्तों व तहसीलदारों ने सरकार को कमा कर दिए 861.09 करोड़ रूपए

Ajit Sinha

ज्वैलर्स की दुकान में घुस कर लूट के इरादे से मालिक को गोली मारने के तीन आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

बिजली का ट्रांसफॉमर खराब होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे व शहरी क्षेत्रों 1 घंटे में ठीक करें बिजली अधिकारी व कर्मचारी- अनिल विज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!