Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कई नामी फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
अगर आप भी डिब्बाबंद सॉस, चटनी या अचार के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को शुद्ध और सेहतमंद खाने-पीने की चीजें मिल सकें, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज नोएडा से लेकर सूरजपुर और दादरी तक कई नामी फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। और फैक्ट्रियों से टोमेटो पेस्ट, मोमो सॉस और अचार के नमूने जब्त किये। कुल 8 फूड प्रोडक्ट्स के नमूने लेकर जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेजे गए।असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ फ़ूड सर्वेश मिश्रा ने बताया, इस विशेष अभियान के तहत कुल 3 बड़ी टीमों ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्रियों में जाकर 8 संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल कलेक्ट किए हैं। छापेमारी की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज की टीम ने एस टी एम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारकर यहाँ से टोमेटो पेस्ट और युवाओं की पसंदीदा मोमो सॉस का सैंपल लिया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह और रितु सक्सेना की संयुक्त टीम ने अरियाना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड पर कार्रवाई की। यहाँ से मिक्स अचार, ग्रीन चिली अचार, ग्रीन चिली सॉस और इमली चटनी के नमूने भरे गए। सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया से खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने साइट-सी स्थित न्यूटी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड से टोमेटो कैचअप और टोमेटो पेस्ट का सैंपल सील किया।असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ फ़ूड ने बताया कि लिए गए सभी 8 नमूनों को तुरंत सरकारी लैब भेजा जा रहा है। विभाग का साफ कहना है कि अगर लैब रिपोर्ट में किसी भी प्रोडक्ट में मिलावट या निर्धारित मानकों की अनदेखी पाई गई, तो संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

महिला वकील ने 15वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड में अपनी ही एकेडमी की छात्रा के साथ मास्टर ने की जबरन छेड़छाड़-केस दर्ज।

Ajit Sinha

शख्स को बेरहमी से पीटते रहे, और फोन पर उसके परिवार से 30000 रूपए मांगते रहे, जब वो मर गया तो फरार हो गए -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x