
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक घर में घुसकर 50 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात दादरी थाना क्षेत्र के मायचा गांव की है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बुजुर्ग सुभाष चपराना के हाथ-पैर तोड़ दिए। इतना ही नहीं, इलाके में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे बाहर खड़ी एक वैगनआर गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।पीड़ित परिवार के मुताबिक, 17 मई की रात जब सुभाष चपराना अपने घर पर थे, तभी पड़ोसी मोंटी, संदीप और उनके साथियों ने जबरन घर में घुसकर हमला बोल दिया।
एक आरोपी ने तो बुजुर्ग की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली चलाई, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। हमलावर पीड़ित का मोबाइल और सीसीटीवी के तार तोड़कर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही एक्शन में आई दादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी मोंटी उर्फ कविंद्र गुर्जर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि वादी द्वारा थाना दादरी पर एक तहरीर दी गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि मोंटी उर्फ कविंद्र गुर्जर और उसके साथियों द्वारा उसके घर में घुस करके उसके पिता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई और बाहर खड़ी गाड़ी पर फायर किया गया… दादरी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 32 बोर की एक पिस्टल भी बरामद हुई है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

