Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

युवक पर बाइक बदमाशों ने बरसाई गोलियां, युवक की मौत, दो टीमों का गठन, बदमाशों की तलाश जारी।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने ड्यूटी पर जा रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। दिल दहला देने वाली यह वारदात इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के वैदपुरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को एक युवक रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकला था। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया।बदमाशों ने युवक को निशाना बनाते हुए एक के बाद एक करीब आधा दर्ज गोलियां दाग दीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा।

लहूलुहान हालत में युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की दो विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दावा कर रही है कि हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

शूटर दीपांशु @ साहिल @ बाउंसर और अविनाश, पीएस करोल बाग फायरिंग मामले में वांछित थे, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के पीएसओ करतार की सिर में गोली लगने से मौत हो गई

Ajit Sinha

शराब ठेके के मालिक और उसके भाई के साथ मारपीट, स्कॉर्पियों सहित अपहरण, लूटपाट करने वाले 4 बदमाशों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x