Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:महिला की हत्या कर सेक्टर -7 इलाके में पार्क के पास फेका, पहचान करने वाले को पुलिस देगी 25000 का इनाम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज थाना सेक्टर-8 क्षेत्र में एक अज्ञात 34 वर्षीय महिला की लाश सेक्टर-7 पार्क के पास मिली हैं, इस महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई हैं। पुलिस की माने तो मृतक महिला की मौत दम घुटने की वजह से की गई हैं। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान करने वाले को 25000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की हैं। साथ में उस शख्स का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मामले में सेक्टर -8 थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं। 

पुलिस की माने तो महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव में रखवा दिया हैं जहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव गृह में पहचान के लिए रखवा दिया हैं। अभी तक की जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई हैं।  महिला के दाहिने हाथ पर RM* व दोनों कलाइयों पर ॐ गुदा हुआ है।

महिला का कद 5 फुट 2 इंच व हष्ट पुष्ट शरीर है गोल चेहरा, रंग सांवला हैं ,मृतक महिला ने बैंगनी रंग का सूट और आसमानी रंग की सलवार पहनी हुई है। क्राइम ब्रांच की 5 टीमें, मिसिंग सेल, थाना पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगी हुई है घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी घटना के बारे मे पूछताछ की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में रिठाला मेट्रो स्टेशन के समीप मौत हो गई। पुलिस की टीम ने आज उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबा साहेब अम्बेडकर अस्पताल में भेज दिया हैं , जिससे मौत के कारण का पता चल सके। ये युवती एक पेट्रोल पंप पर काम करके लौट रही थी।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दीपेंद्र हुड्डा का गुर्जर महोत्सव में पहुंचना ऐतिहासिक – विजय प्रताप

Ajit Sinha

पुलिस व बदमाशों के बीच हुए एनकाउंटर में एक बदमाश पैर मे गोली लगने से घायल, दूसरा कांबिंग के दौरान अरेस्ट।

Ajit Sinha

औद्योगिक संस्थानों में महिलाओं की शिकायत के लिए आईसीसी कमेटी का करें गठन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x