Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

शर्म आती है ये बताते हुए की डीएलएफ, फरीदाबाद में उनकी फैक्टरी हैं, ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जाधारियों का है कब्ज़ा- वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी साहब नहीं सुनता आपका जिला प्रशासन, फरीदाबाद,नाकारा है आपका फरीदाबाद नगर निगम व हुड्डा विभाग ,फरीदाबाद,हम अपने डीएलएफ इंडस्ट्रीज एरिया,फरीदाबाद का सौंदर्यी करण करना चाहते है, इसके लिए लाखों खर्च करना चाहते है, पर यहां पर अवैध कब्जाधारियों का जमाबड़ा है, ये लोग ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर पूरी तरह से कब्ज़ा जमाए हुए है, और सौंदर्यीकरण के काम में बहुत ज्यादा बाधा डालते हैं। आपके मंत्री, विधायक व जिला प्रशासन के अधिकारीगण सौंदर्यीकरण की बड़ी-बड़ी बातें करते है, जहां उन्हें बेहतरीन कार्य करना चाहिए है, वहां वह करते नहीं, इस मामलें में पुलिस कमिश्नर, फरीदाबाद सतेंद्र कुमार गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर, फरीदाबाद धीरेन्द्र के साथ कई बैठकें की, पर अब तक कुछ नहीं हुआ। अब हमें शर्म आती है, लोगों को यह बताते हुए की उनकी फैक्टरी डीएलएफ, फरीदाबाद में है।करना

श्रीराम अग्रवाल, अध्यक्ष, डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, फरीदाबाद का कहना है कि डीएलएफ की सब से पहली इंडस्ट्रीज एरिया, फरीदाबाद की है,पर ये नर्क सिटी है,यहां पर लोग इतना ज्यादा अवैध कब्ज़ा एवं अतिक्रमण है, जिसने पूरे डीएलएफ इंडस्ट्रीज एरिया की सूरत बिगड़ कर रखी है, यहां तक की ग्रीन बेल्ट पर रेहड़ी -पटरी वालों का कब्ज़ा है,वहां दुकानदार लोग भी पीछे नहीं है,अपनी दुकानों से लगभग 20 -20 फुट तक आगे बढ़ा कर अपनी-अपनी दुकानें लगाते है,इसकी वजह से सड़कों पर अक्सर जाम लगा रहता हैं। सिर्फ जाम ही नहीं बल्कि वहां की सूरत बिगाड़ी हुई है। उनका कहना है कि वह लोग अपने एसोसिएशन के स्तर पर सौन्द्रीयकरण करना चाहते है, वह लोग अपना पैसा खर्च करके, पर इस काम में जिला प्रशासन, खासतौर पर संबंधित विभाग से उनको कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। यहां की हालत को देखकर अब शर्म आती है, लोगों को ये बताते हुए कि उनकी फ़ैक्ट्री डीएलएफ, फरीदाबाद में हैं। इतना ज्यादा अवैध कब्ज़ा एंव अतिक्रमण है। यहां तक की बुढ़िया नाला, अब नाली बनकर रह गया है। बुढ़िया नाला के ऊपर लोगों ने जगह -जगह अवैध रूप से कब्ज़ा किए हुए है इससे नाला की चौड़ाई काफी कम हो गई है , बारिश के समय में सड़कों पर पानी भर जाता है और कई फैक्टरियों में चला जाता है। बदबू और रहती है, छोटे -छोटे कीड़ें और पनप रहे होते है। इससे कई प्रकार की बीमारियां फ़ैल रही होती है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जिला प्रशासन से सिर्फ यही चाहते है कि यहां से अवैध कब्ज़ा एंव अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जाए। सौन्द्रीय करण में उनकी सहायता किया जाए।

Related posts

फरीदाबाद: बीती रात बदमाशों और क्राइम ब्रांच की टीम के बीच हुई मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली।

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पंचकूला में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

कारोबारी के बेटे इशांत को किडनेप कर ले जा रहे दो आरोपितों को आगरा पुलिस ने पकड़कर फरीदाबाद पुलिस के हवाले किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x