Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक करोड़ 70 लाख की लागत से बनने वाली आरएमसी सड़को का शुभारंभ किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 87 लाख की लागत से बनने वाली नगला रोड, अग्रवाल स्कूल के सामने वाली सड़क व 83 लाख की लागत से बनने वाली 60 फुट रोड, महादेव पॉकेट की सड़क का शिलान्यास किया। इस मौके पर वहां उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जब से मोदी और मनोहर की सरकार आई है मेरा फरीदाबाद बदल रहा है। फरीदाबाद में विकास के कामों को पंख लग गए हैं। तेजी के साथ सभी विकास कार्य हो रहे हैं।

2014 से पहले का फरीदाबाद को देखिए यहां न सड़के चलने लायक थी, न ही सड़कों पर रोशनी होती थी, न ही फरीदाबाद में अच्छे पार्क थे और न ही बच्चों के लिए स्टेडियम था। उन्होंने कहा कि आज आप देखेंगे इन 7 सालों में सिर्फ सड़क के ही नहीं बल्कि सड़को के साथ-साथ पार्कों का भी सौंदर्यी करण किया जा रहा है।

रेलवे पर अंडरपास हो या नहर पर ओवरब्रिज,कौशल महाविद्यालय और लड़कियों के लिए कॉलेज, नए-नए स्कूल और नए-नए नेशनल हाईवे जैसे दिल्ली -वडोदरा-मुंबई वाले हाईवे का काम भी तेजी से चल रहा है। जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए नया हाईवे मंजूर हो गया है। पहले फरीदाबाद दिल्ली बॉर्डर से कोसी जाने में दो से ढाई घंटे का समय लगता था लेकिन आज 45 मिनट में ही यह रास्ता पार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की देखरेख में उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को बखूबी अमलीजामा पहनाया जा रहा है तथा क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए फरीदाबाद की जनता भली भांति परिचित है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद का चहुमुखी विकास करवाना मेरा परम कर्तव्य है। साफ़ नियत और सच्ची लगन से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्य सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास की नीति पर धरातल पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी गली, मोहल्ला नहीं छोड़ा है जहां विकास ना हो रहा हो।

Related posts

फरीदाबाद : उप मण्डलस्तरीय तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अलमारी से मिले माता वैष्णो देवी के चांदी के 3 किलोग्राम वजन के छत्तर, सम्मान मंदिर कमेटी को लौटाए। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म आमंत्रित किए जा रहे हैं-डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x