Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : उप मण्डलस्तरीय तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को जिले में पूरी तैयारियों सहित मनाने के उद्देश्य से खेल परिसर सैक्टर-12 में लगाए गए तीन दिवसीय फरीदाबाद उप मण्डल स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया। 9 से 11 जून तक आयोजित किए गए इस शिविर में आखिरी दिन योग प्रशिक्षक एवं पतंजलि किसान सेवा इकाई में छांयसा क्षेत्र के प्रतिनिधि राजेश भाटी ने प्रतिभागियों को योग सिखाया। उनके साथ भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रतिनिधि अंकुर सिंह व योग प्रशिक्षिका प्रेमलता भी मंच पर उपस्थित थे। अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया, नगराधीश सतबीर मान व जिला आयुष अधिकारी डा. इमरतजीत चैधरी सहित जिला के अनेक अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य आम लोगों ने भी योगाभ्यास किया। कई योग प्रशिक्षु छात्राओं ने भी सूर्य नमस्कार सहित योग की कई मुद्राओं का बेहतर प्रदर्शन किया। श्री दहिया ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले में फरीदाबाद सहित बल्लबगढ़ उप मण्डल स्तरीय तीन दिन का योग प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। इसके बाद खेल परिसर सैक्टर-12 में ही 13 से 15 जून तक जिलास्तरीय योग प्रशिक्षण लगाया जाएगा। 19 जून को पायलट रिहर्सल होगी। 20 जून को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। योग का जन संदेश लिए यह दौड़ खेल परिसर से शुरू होने के उपरान्त सैक्टर-15, गीता मन्दिर, इसी सैक्टर की मार्कीट, सैक्टर-15 व 15ए की विभाजित सड़क से होते हुए वापिस खेल परिसर में आकर सम्पन्न होगी। उन्होंने बताया कि 21 जून को इसी खेल परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिसमें जिला के कुल लगभग 3000 लोग एक साथ योग करेंगे। उक्त सभी कार्यक्रमों के लिए प्रातः 06:00 से 07:30 बजे तक का समय निश्चित किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : नगर निगम के कमिश्नर मोहम्मद शाइन ने आज अवैध पानी के प्लांटों के संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे अधिकारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ना खून बोलता, न रिश्ता बोलता है अगर कुछ बोलता है तो सिर्फ पैसा बोलता है।

Ajit Sinha

आईएसएफटी के 10वें संस्करण की मेजबानी करेगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x