Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

केंद्रीय गृह मंत्री बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के काफिले पर हुए हमले की निंदा करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली:केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के काफिले पर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में हुए वीभत्स हमले की निंदा करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है और कहा कि केंद्र सरकार इस हमले को बेहद गंभीरता से ले रही है.केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि आज बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के ऊपर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है और उसकी जितनी भी निंदा की जाये वो कम है।

केंद्र सरकार इस हमले को पूरी गंभीरता से ले रही है। बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने अन्य दूसरे ट्वीट के मध्यम से पश्चिम बंगाल की अराजकतावादी और असहिष्णु सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तृणमूल शासन में पश्चिम बंगाल अत्याचार,अराजकता और अंधकार के युग में जा चुका है। टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के अंदर जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को संस्थागत कर चरम सीमा पर पहुँचाया गया है, वो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए दु:खद भी है और चिंताजनक भी।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:पीएम नरेंद्र मोदी को सुने लाइव: आज भारत की धरती पर चीता लौट आए हैं-वीडियो देखें

Ajit Sinha

अगर जीजा पहुंच जाता तो,उसकी दूसरी शादी की पोल खुल जाती, इसलिए फ्लाइट में बम होने की फर्जी ईमेल भेजी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत : मनोहर लाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!