Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हरियाणा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हुड्डा पर साधा निशाना, बोले- पहले दरबारी, दामाद और डीलरों की सरकार थी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सिरसा में गौरवशाली भारत महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं  पर जब-जब संकट आया, हरियाणा-पंजाब की भूमि के जवानों ने चट्टान  बनकर दुश्मनों का सीना छलनी किया और अपने खून से सींचकर मां भारती को सुरक्षित करने का काम किया। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सिरसा में आयोजित  रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मंच से 9 साल के काम गिनवाए और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा के टाइम पर थ्री डी की सरकार थी, यानी दरबारी, दामाद और डिलरों की सरकार थी। इस रवायत को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खत्म किया है। पहली बार हरियाणा को पूरे प्रदेश  का मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले मुख्यमंत्री सिर्फ एक जिले का मुख्यमंत्री होता था।

अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज करते हुए कहा कि वो जो खोखली बात करते हैं, अपने  दस साल का रिकॉर्ड लेकर आ जाओ। हरियाणा के किसानों का सबसे ज्यादा गेहूं और धान किसने खरीदा? उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब ने दस सालों में कभी किसानों को सीधा खाते में रुपया नहीं भेजा, आज मोदी सरकार में 6000 रुपये उनके खातों में सीधे आते हैं।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भावांतर भरपाई योजना लागू करके किसानों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। सिरसा की जनता  से सीधे रूबरू होते हुए अमित शाह ने पूछा हरियाणा वालों ये कश्मीर हमारा है या नहीं है? मोदी सरकार ने एक झटके में ही धारा-370 को समाप्त किया। यह सब आपके आशीर्वाद से हो पाया। आपने मोदी जी को दो-दो बार प्रधानमंत्री बनाया है। हरियाणा ने दस की दस सीट भाजपा को दी, उसी की ताकत से ये संभव हो पाया है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है और इस बार भी आप लोगों ने 10 की 10 सीटें मोदी जी की झोली में डालनी है। अमित शाह ने पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल जी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने किसानों के लिए जो सपने देखे थे, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। इस मौके पर अमित शाह ने सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल की तारीफ भी की। अमित शाह ने कहा कि मैं हरियाणा की माताओं को प्रणाम करता हूं जिन्होंने देश की सेना में अपने बलिदानी बेटे दिए। उन्होंने किसानों को भी प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा के किसानों ने देश में अन्न की जरूरत पर अन्न दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों की भी सराहना की। अमित शाह ने अपने संबोधन में कई बार धाकड़ खिलाड़ी, धाकड़ किसान, धाकड़ जवान और धाकड़ हरियाणा का जिक्र किया। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के ये 9 साल भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जाएंगे। 9 साल पहले का भारत आप याद करो तो, 12 लाख करोड़ के घपले उस समय की कांग्रेस सरकार ने किये। आज हमारे विरोधी भी मोदी पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सकते, प्रधानमंत्री मोदी ने पारदर्शी सरकार चलाई है।  9 साल पहले आए दिन पाकिस्तान से आतंकी घुसकर हमारे जवानों के सर काटकर ले जाते थे, अपमानित करते थे। मनमोहन और सोनिया सरकार उफ तक नहीं करती थी। कांग्रेस के दस साल के शासन में कानून, व्यवस्था, और सुरक्षा पूरी तरह चरमरा गई थी। पाकिस्तान का नाम लेते हुए अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान को आदत लग गई थी, इसलिए उसने पुलवामा और उड़ी पर हमला किया। लेकिन वो ये भूल गया कि अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार है। दस दिनों में ही हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकियों के परखच्चे उड़ा दिए। प्रधानमंत्री मोदी ने 9 साल में देश को सुरक्षित किया है, देश के गौरव को आसमान तक उंचा उठाने का काम किया है, भारत को गौरव दिलाने का काम किया है।  मोदी सरकार के 9 वर्ष सुरक्षा, राष्ट्रीय गौरव, विकास व गरीब कल्याण के अभूतपूर्व संयोजन के 9 वर्ष रहे हैं। आज एक ओर मोदी जी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और विश्व में गौरव के नए आयाम बना रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने विकास व गरीब कल्याण के नए मापदंड स्थापित किए हैं।मोदी ने गरीब से गरीब व्यक्ति को घर, बिजली, गैस व स्वास्थ्य बीमा जैसी कई बुनियादी सुविधाएं देकर उनके जीवन स्तर को उठाया है।  ये वर्ग पहली बार अपने आप को देश की विकास यात्रा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है। देश ने पहली बार ग्रामीण व शहरी भारत का समानांतर विकास देखा है। 130 करोड़ लोगों को दो-दो कोरोना के मुफ्त टिके लगाकर उनका जीवन सुरक्षित करने का काम किया। राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि ’’राहुल बाबा एंड कंपनी’’ ने कोरोना काल जैसे संकट के समय में भी पॉलिटिक्स करना नहीं छोड़ा। उस समय दुनिया मंदी की चपेट में आ गई थी। लेकिन भारत के अंदर मोदी ने मंदी को दस्तक तक नहीं देने दी, यह हमारे लिए गर्व की बात है। आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। मोबाइल का सबसे बड़ा दूसरा उत्पादक देश भारत है। स्टील का सबसे बड़ा निर्माता भारत है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भारत का मान बढ़ाया है। मोदी ने देश को गौरव दिलाने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी-7 शिखर सम्मेलन में गए और वहां से अफ्रीका गए। वहां कोई ऑटोग्राफ मांगता है, कोई उनका समय मांगता है, तो कोई उनके पैर भी छू लेता है। पीएम मोदी जहां-जहां जाते हैं, वहां मोदी-मोदी के नारे लगते हैं और ये नारे बीजेपी या मोदी के लिए नहीं हैं, ये नारे देश के सम्मान में, सिरसा व हरियाणावासियों के सम्मान में लगते हैं। अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 9 साल के कामों की भी अमित शाह ने जमकर सराहना की और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को परम मित्र कहकर संबोधित किया। शाह  ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मोदी सरकार की नीतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।  मनोहर लाल ने केंद्र की सारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर यहां जनता को लाभ पहुंचा रहे हैं।  हरियाणा देश का पहला कैरोसीन मुक्त राज्य बना, पढ़ी लिखी पंचायत देने वाला पहला राज्य हरियाणा बना,  साल 2015 से हरियाणा की विकास दर छह प्रतिशत  से ज्यादा रही है। डबल इंजन की सरकार में उपर मोदी और नीचे मनोहर जी ने हरियाणा का विकास किया है। देश में अगर दो गाड़िया बनती हैं तो एक गाड़ी हरियाणा के गुरुग्राम में बनती है। यानि कि 50 प्रतिशत गाड़ियों का निर्माण हरियाणा में हो रहा है।  विदेशी निवेश हो रहा है। फॉरच्यून 400 जैसी कंपनियों के ऑफिस गुरुग्राम में हैं। देश व हरियाणा को नशा मुक्त करने पर अमित शाह बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात से चिंतित हैं।  उन्होंने गृहमंत्रालय के सामने लक्ष्य रखा है कि भारत को नशा मुक्त होना चाहिए और यह अभियान हरियाणा से शुरू हो गया है। आज मोदी सरकाार में सड़कों का जाल बिछ रहा है, एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में दस साल कांग्रेस का राज रहा। इन दस सालों में सिर्फ हरियाणा को 40 हजार करोड़ रुपये मिले। जबकि मोदी सरकार ने एक लाख 30 हजार करोड़ रूपये देने का काम किया।  गृहमंत्री अमित शाह मंच पर बैठे हुए बड़ी देर तक प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से गुफ्तगू करते रहे। उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को अपना परम मित्र कहकर संबोधित किया। शाह ने कहा कि किसान और जवानों से जुड़े विषयों को उन्होंने अपने भाषण में उठाया और सिरसा को संतो की धरती बताया।सिरसा लोकसभा क्षेत्र के बारे में भी वे लगातार प्रदेश अध्यक्ष से फीडबैक लेते रहे और उन्होंने सिरसा की सामाजिक संरचना को देखते हुए, पब्लिक की पल्स को समझते हुए ही रैली को संबोधित किया।  रैली से पहले गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री के साथ सिरसा के प्रतिष्ठित चिल्ला साहिब गुरुद्वारा में उन्होंने मत्था टेका और संगत को भी एक संदेश देने की कोशिश की कि हम आपकी हर भावना के साथ जुड़े हुए हैं और सामाजिक तौर पर आपके साथ हैं।

Related posts

भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा।

Ajit Sinha

दिल्ली सरकार अपने स्कूली बच्चों को काबिल बनाने के साथ-साथ अच्छा इंसान भी बना रही है- शिक्षा मंत्री आतिशी

Ajit Sinha

मारने गया था कॉल सेंटर के मालिक को, फिर उसने कोशिश की उसके दोस्त के अपहरण करने की,पर उसके हाथों कोई और मारा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x