Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ग्रेटर नोएडा में बेकाबू स्ट्रीट क्राइम, दिनदहाड़े कॉलोनी में घर के सामने से चैन छिन भागते बदमाश सीसीटीवी ने कैद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा पुलिस के तमाम प्रयासो के बाद भी स्ट्रीट क्राइम रुकता नहीं नज़र आ रहा है। चैन स्नैचर बेखौफ है और ग्रेटर नोएडा में सेक्टर डेल्टा वन में रेहड़ी से सामान खरीद रही महिला के गले से दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात अंजाम दे कर फरार हो गए। लेकिन यह सारी घटना एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अब पुलिस इन अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

सीसीटीवी में कैद चेन लुटेरों की ये तस्वीरें बता रही है, कि ग्रेटर नोएडा में बदमाश कितने बेखौफ है। घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र के डेल्टा वन सेक्टर के ई ब्लॉक की है. सरोज नाम की महिला अपने घर के बाहर ही मोजे वाले कि रेहड़ी से मोजे खरीद रही थी। उनके साथ और भी महिलाएं वहां से मोजे खरीद रही थी। तभी बाइक पर सवार दो युवक आते हैं जिनमें से एक युवक बाइक से उतर जाता है और दूसरा युवक कुछ ही दूरी पर बाइक पर खड़ा रहता है और बाइक को स्टार्ट रखता है। बाइक से उतरने वाला युवक मोजे वाले के पास से मोजे उठाकर मोजे खरीदने की एक्टिंग करता है, लेकिन अगले ही पल वो बहुत तेजी के साथ पास में खड़ी महिला की चेन छीन कर बाइक पर जाकर बैठ जाता है और दोनों लोग बाइक को तेजी से चलाते हुए सेक्टर की तरफ से फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद पूरे सेक्टर में दहशत फैल जाती है। चेन स्नैचिंग की यह पूरी वारदात सामने के मकान के बहार लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । सीसीटीवी में कैद इन तस्वीरों के सहारे नोएडा पुलिस इन चारों को जल्दी ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वह बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं। सेक्टर में लगे हुए सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है, जिससे कई अहम चीजें हाथ में लगी है। जल्दी ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

झमाझम बारिश, नवनिर्मित बिल्डिंग की शटरिंग के गिरने से दो घायल, दो मकान और एक कार क्षतिग्रस्त

Ajit Sinha

मामूली कहासुनी लेकर हुए विवाद में चाचा -भतीजे को चाकुओं से गोदा, भतीजे की मौत,चाचा की हालत गंभीर, केस दर्ज।

Ajit Sinha

दिल्ली की सबसे बुजुर्ग महिला ड्रग डीलर गिरफ्तार, पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x