Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अय्याशी के लिए गांजे की अवैध तस्करी करने वाले मामा-भांजा गिरफ्तार, एक कुंतल दो किलो गांजा बरामद किया

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की द्वारा  मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस और स्वाट टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब  एक कुंतल दो किलो गांजा बरामद किया गया।  ये गांजा एनसीआर में सप्लाई करने के लिए लग्जरी कारों में छुपा कर उडीसा और सिलॉग से लाया गया. पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया जो रिश्ते में मामा-भांजा है। पुलिस की गिरफ्त में अवैध गांजे के साथ बैठे मामा-भांजा विकास शर्मा और कपिल चौधरी शातिर किस्म के गांजा तस्कर है. डीसीपी नोएडा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांजा का एक बड़ा कंसाइनमेंट उड़ीसा से आ रहा जिसको दिल्ली एनसीआर में सप्लाई किया जाने वाला है। कोतवाली  सेक्टर 20 पुलिस और स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर विनायक हॉस्पिटल,  अट्टा अंडरपास के आगे की तरफ से पुलिस ने काली  स्कॉर्पियो-एन और रेनॉल्ट काईगर कलर चेरी ब्राउन कार से दो लोगों को गिरफ्तार किया, इनके कब्जे से एक कुंतल दो किलो गांजा बरामद किया हैं। डीसीपी नोएडा ने बताया कि पूछताछ पर विकास शर्मा और कपिल चौधरी ने बताया कि वे ZOOM एप के माध्यम से लग्जरी कार रेन्ट पर लेकर गांजे की तस्करी का काम पिछले काफी दिनों से कर रहे हैं। यह गांजा उडिसा और सिलॉन्ग से 10 हज़ार प्रति किलो की दर पर खरीद कर लेकर आते है और गांजा की सप्लाई पश्चिम भारत के अधिक खपत वाले राज्यों पंजाब, गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर आदि क्षेत्रों में मांग के अनुरूप लगभग 20,हजार प्रति किलों की दर से सप्लाई करते है और बेचे गए माल से प्राप्त रकम से अय्याशी करते हैं। 

Related posts

अंतरराज्यीय सरकारी भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 7 लोग पकड़े गए , इसमें एक लड़की भी शामिल।

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी को रंगदारी न देने पर गोली मारने वाले नरेश सेठी गिरोह के दो शार्प शूटर अरेस्ट, इनमें 1 नाबालिग हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:सी.ई.वी. घरौंडा का विषय वस्तु विशेषज्ञ ₹35,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x