Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

भाजपा के एक नेता ने महिला पत्रकार के साथ किया बलात्कार, एनआईटी महिला थाने में केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आज एक महिला पत्रकार के साथ बलात्कार करने का सनसनी खेज आरोप एक भाजपा नेता पर लगाया गया हैं, उसकी पत्नी व बेटे के द्वारा भी उसके साथ मारपीट करने का जिक्र दर्ज मुकदमे में किया गया हैं। पुलिस की माने तो दर्ज मुकदमे में पीड़िता पत्रकार हैं और आरोपी भाजपा नेता हैं का जिक्र नहीं किया गया हैं। इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा का कहना हैं कि आरोपी कर्मवीर डागर भारतीय जनता पार्टी का कोई छोटा मोटा कार्यकर्त्ता तो हो सकता हैं पर वह भारतीय जनता पार्टी का कोई पदाधिकारी नहीं हैं।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्मवीर डागर ने पीड़िता को फोन करके सेक्टर -17 स्थित पेट्रोल पम्प के पास शनिवार को बुलाया था। वहां से उसे कर्मवीर डागर अपने स्कार्पियों गाडी में बिठा कर नीलम -बाटा रोड स्थित एक निजी होटल में ले गया वहां पर उसने पीड़िता को बीयर पिलाई। इसके बाद आरोपी कर्मवीर डागर अपने स्कार्पियों गाडी में उसे लगातार दो घंटे तक घूमता रहा। इसके बाद वह बड़खल टूरिस्ट होटल के कमरा नंबर 107 में उसे ले गया. वहां उसके साथ कर्मवीर डागर ने जोर जबरदस्ती की। पुलिस की माने तो इसके बाद कर्मवीर डागर अपने गांव सिकरी स्थित अपने फार्म हाउस पर ले गया जहां पर उसकी पत्नी व बेटे ने पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद कर्मवीर डागर उसे सिकरी रोड पर छोड़ कर चला गया। इसके बाद पीड़िता ने किसी और के मोबाइल फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और कंट्रोल रूम में उपस्थित पुलिस कर्मी को आपबीती सारी घटनक्रम बताई। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और उसको उसने शिकायत दे दी। इस संबंध में एनआईटी महिला थाना पुलिस ने आरोपी कर्मवीर डागर के खिलाफ बलात्कार सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पता चला हैं कि आरोपी कर्मवीर डागर भाजपा नेता हैं और पीड़िता एक पत्रकार हैं। आरोपी कर्मवीर डागर उसे भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने का लालच देकर धोखे से उसके साथ बलात्कार किया हैं।

Related posts

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद के नहरपार क्षेत्र में अवैध रूप के चल रही आरएमसी प्लांट पर छापेमारी की कार्रवाई की।

Ajit Sinha

बैटरी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज, फैक्ट्री में लगी आग में 3 मजदूरों की झुलस कर हुई थी मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सीएम मनोहर ने बार एसोसिएशन के वकीलों के साथ किया छलावा,115 करोड़ से होगा क्रिकेट स्टेडियम का नवीकरण,सीएम,वीडियो सुनिए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!