Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दोस्ती का खूनी अंत, सोने के कड़े हड़पने के लिए दोस्त ने रची थी खौफनाक साजिश, पुलिस ने हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार किया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके में तीन दिन पहले मिली एक अज्ञात लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। जिस दोस्त पर मृतक हुज़ैफ़ ने सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी ने चंद रुपयों और सोने के कड़ों के लालच में दोस्ती का कत्ल कर डाला। कासना पुलिस ने इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित शहजाद की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सना डंडा, हुजैफ की मां के 3 सोने के कड़े और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पूरी वारदात बीती 12 जून की है, जब कासना पुलिस को ग्राम चीरसी की नहर के पास एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था। शव की शिनाख्त 23 वर्षीय हुजैफ के रूप में हुई, जो दनकौर के दौला राजपुर गांव का रहने वाला था। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए तीन टीमों का गठन किया। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों को खंगाला, तो कड़ियां जुड़ती चली गई और शक की सुई घूमी मृतक हुज़ैफ़ के ही गांव के रहने वाले 19 साल के शहजाद उर्फ बिट्टू पर। कासना पुलिस ने आज 15 जून को घेराबंदी कर आरोपित शहजाद को दबोच लिया। जब पुलिस ने इससे कड़ाई से पूछताछ की, तो जो कहानी सामने आई जिसमे शहजाद ने चंद रुपयों और सोने के कड़ों लालच में दोस्त का कत्ल कर डाला था. पूछताछ में सामने आया कि, आरोपित शहजाद और  मृतक हुजैफ और दोनों गहरे दोस्त थे और सूखे नशे के आदी थे। हुजैफ को नया फोन और काम शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत थी, लेकिन घरवालों ने पैसे नहीं दिए। जिसके बाद हुजैफ ने अपने ही घर से मां के सोने के 4 कड़े चोरी कर लिए। शहजाद को जब इन कड़ों के बारे में पता चला, तो उसकी नियत डोल गई। गत 12 जून को वह हुजैफ को कड़े बिकवाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया। दोनों ने नशा किया और फिर शहजाद उसे चंद्रावल नहर के किनारे ले गया जहां सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे हुजैफ की मौके पर ही मौत हो गई। पहचान मिटाने के लिए उसने बाइक से पेट्रोल निकालकर शव को आग लगा दी। और फरार हो गया। महज 19 साल की उम्र में नशे की लत और लालच ने एक हंसते-खेलते युवक को कातिल बना दिया और दूसरे की जान ले ली। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Related posts

निठारी स्थित हंसराज कमर्शियल कंपलेक्स में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की एक दर्ज़न गाड़ियों ने आग पर पाया काबू ।

Ajit Sinha

पीएस प्रशांत विहार इलाके में विस्फोट, कार के शीशे और स्कूल की दीवार टूटी -जांच जारी।

Ajit Sinha

अवैध सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर रेलवे के सॉफ्टवेयर सेंधमारी कर ई टिकटों कालाबाजारी करने वाला मास्टरमाइंड अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x