Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लड़का -लड़की  ने आगरा नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या, लड़की का शव बरामद।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे लड़का -लड़की  ने आगरा नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना बुधवार दोपहर की हैं। पल्ला थाना पुलिस ने लड़की की शव को आगरा नहर से बाहर निकाल कर जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और लड़के की तलाश में  एनडीआरएफ की टीम लगी हुई हैं। 

पुलिस के मुताबिक लड़का -लड़की पल्ला इलाके के चौहान कालोनी में किराए के मकान में रहते थे। लड़की की पहचान मोलड़बंद ,दिल्ली निवासी राज के रूप में हुई है। लड़की  के परिवार वालों ने बताया कि राज पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। उसका परिवार मोलड़बंद, दिल्ली में रहता है। करीब तीन महीने से वह अपने परिवार को छोड़कर लड़की  के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा था।



मिली जानकारी के अनुसार, आगरा नहर में कूदने से पहले दोनों लड़के -लड़की ने अलग-अलग सुसाइड नोट लिखकर कमरे की दीवार पर चिपका दिया। इसके अलावा अपने परिवार वालों को भी ये सुसाइड नोट वॉट्स-एप कर दिए। सुसाइड नोट में दोनों ने मर्जी से आत्महत्या करने और एक-दूसरे के परिवार को तंग ना करने की बात लिखी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर आत्महत्या क्यों की। इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौर गई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Related posts

देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन, नोएडा पुलिस ने न्यूज चैनल के एंकर को अरेस्ट कर, जमानत पर छोडा

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित हैं : बिप्लब देव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा सरकार लोकतंत्र का हनन करने में जुटी है,जिसे कांग्रेस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी -लखन सिंगला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!