Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

₹15 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग का लाइनमैन रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत/रोहतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(SV & ACB) भिवानी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक लाइनमैन को ₹15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम प्रतीक निवासी जिला सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपित खरखौदा स्थित बिजली कार्यालय में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था।

ब्यूरो को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है और उसने अनाज मंडी, रोहतक रोड, खरखौदा के सामने स्थित अपने मकान व दुकान में बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए आवेदन किया था। कनेक्शन नहीं लगने पर वह बिजली कार्यालय खरखौदा में कार्यरत लाइनमैन प्रतीक से मिला। आरोप है कि लाइनमैन ने बिजली कनेक्शन लगवाने की एवज में ₹30 हजार रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपित पहले ही ₹10 हजार रिश्वत ले चुका था और शेष राशि के रूप में ₹15 हजार की मांग कर रहा था।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए SV & ACB रोहतक ने मामला दर्ज किया और आरोपी प्रतीक को शिकायतकर्ता से ₹15 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 24, दिनांक 13.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से की गई। मामले में नियमानुसार आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस के 4 सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नति प्राप्त कर बने उपनिरीक्षक, सीपी राकेश आर्य ने किए आदेश जारी।

Ajit Sinha

बंद कमरे में एक 33 वर्षीय एक शख्स ने अपने हाथ का नस काटकर आत्महत्या कर ली, इस मामले में अभी तक केस दर्ज नहीं की गई है।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के ’कर्मवीर’ कोरोना वैक्सीनेशन में भी आगे: 90 फीसदी को लग चुका पहला टीका, 65 प्रतिशत को दोनों खुराक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x