Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

फायर स्टेशन का फायरमैन ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
*चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन, नारनौल में तैनात फायरमैन संदीप यादव को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
*क्या था मामला*
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसने अपने मेडिकल स्टोर एवं अस्पताल के लिए फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित करवाने तथा फायर एनओसी जारी करवाने हेतु आवेदन किया था। आरोप है कि इस कार्य को करवाने के एवज में फायर स्टेशन,नारनौल में कार्यरत फायरमैन संदीप यादव ने उससे ₹75, 000 से ₹80,000 की रिश्वत की मांग की। शिकायत का सत्यापन करने के उपरांत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रेवाड़ी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी संदीप यादव को शिकायतकर्ता से ₹20,000 रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का विधिवत पालन किया गया। इस संबंध में ब्यूरो के थाना एसवी एंड एसीबी, गुरुग्राम में एफआईआर संख्या 24 दिनांक 27.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित) की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
*अपील*
हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो आमजन से अपील करता है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो रिश्वत न दें और इसकी सूचना तुरंत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए ब्यूरो के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 एवं 1800-180-2022, व्हाट्सएप नंबर 9417891064 पर संपर्क किया जा सकता है। शिकायतें ब्यूरो की वेबसाइट acb.haryana.gov.in के माध्यम से भी दर्ज करवाई जा सकती है।

Related posts

उमरदीन की गोली मार कर की गई सनसनीखेज हत्या के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कोरोना महामारी में मृत्यु पर हेल्थ केयर वर्कर को 50 लाख व फ्रंटलाईन वर्कर को 20 लाख दे रही सरकार-विज

Ajit Sinha

अधिवक्ताओं का समर्थन मांगने पहुंची जेजेपी-आप प्रत्याशी स्वाति यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x