Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर नशीला चीज खिला कर आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया -वीडियो सुने।  


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
रेवाड़ी रेलवे जीआरपी की पुलिस टीम ने आज मंगलवार को नशीली चीज खिलाकर गहने चोरी करने के मामले में एक आरोपित को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है जिसका नाम सुशील पुत्र चंद्रपाल निवासी संतोष नगर दादरी जिला गौतमबुध नगर, उत्तर प्रदेश उम्र 41 साल हैं। ये आरोपित पर राजस्थान में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित को पुलिस ने अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है। इससे और कई मामले का खुलासा हो सकती है।

डीएसपी रेलवे राजेश चेची ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16.08.2026 को जाटोली ग्राम निवासी सोमदत्त ने सूचना दी कि वो अपनी साली कुसुम , साली का लङका शिव कुमार उनके पड़ोसी रिंकी पत्नि कृष्ण व रिंकी का लङका लक्की, मुनेश पत्नि महेश व मुनेश का पोता मंयक पुत्र पिंकु के साथ गोगा मेड़ी से दर्शन करके जब वापस सादुल पुर से रेवाडी आ रहे थे तो एक अज्ञात व्यक्ति ने कोई नशीली चीज खिलाकर रेलवे स्टेशन रेवाङी पर महिलाओ के गहने वगैरा चोरी कर लिए । इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधक थाना GRP रेवाड़ी कृष्ण कुमार और उनकी टीम ने दिनांक 17.08.2026 को आरोपित सुशील पुत्र चंद्रपाल निवासी संतोष नगर दादरी जिला गौतमबुध नगर, उत्तर प्रदेश उम्र 41 साल को रेलवे स्टेशन रेवाडी से गिरफ्तार किया गया जिसे आज अदालत मे पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ताकि चुराए गए गहने बरामद किए जा सकें। गहन पूछताछ के बाद कुछ अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता इ है क्योंकि ये व्यक्ति पहले भी ऐसे ही मामले में राजस्थान में गिरफ्तार हो चुका है।

Related posts

पलवल : युवा पीढ़ी को भी पौधरोपण अभियान में अपनी भागीदारी सुनिक्षित करनी चाहिए, विपुल गोयल।

Ajit Sinha

बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के दोबारा हुए चुनावों में पत्रकार विनोद मित्तल को पुनः अध्यक्ष चुना गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड में “THE NAIN HOMES” का केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल ने केक काटकर किया उद्घाटन-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x