Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पटवारी व नंबरदार 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने आज बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम  सुनील कुमार, पटवारी (उम्र 51 वर्ष) पुत्र जगत सिंह, तथा कर्मबीर, नंबरदार है। दोनों को पुरानी तहसील, बादली (जिला झज्जर) से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कुलदीप ने ब्यूरो को शिकायत दी कि उसकी माता संतरा के नाम पर गांव बुपनिया में लगभग 1.25 बीघा भूमि दर्ज थी, जिसे उसके भाई ने बिना जानकारी दिए अवैध रूप से अपने नाम रजिस्ट्री करवा लिया। इस रजिस्ट्री व इंतकाल को रुकवाने के लिए जब वह पटवारी सुनील कुमार से मिला, तो उसने ग्राम नंबरदार कर्मबीर के माध्यम से कार्य करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की।शिकायत की पुष्टि होने पर ब्यूरो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षक देवेन्द्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। योजनाबद्ध ढंग से की गई रेड के दौरान दोनों आरोपितों को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

Related posts

फरीदाबाद : देश और प्रदेश के किसी भी मंत्रियों पर आज तक भर्ष्टाचार के आरोप नहीं लगे, 51 करोड़ विकास कार्यों का किया शिलान्याश, गुर्जर।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 8 आईएएस और 4 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंजूर किए सोहना रोड पर दो अंडरपास,तैयार होने पर जाम से मिलेगा छुटकारा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x