Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

पूरे हरियाणा में ‘संविधान बचाओ यात्रा’ निकालेंगे उदयभान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान 13 मार्च से पूरे हरियाणा में ‘संविधान बचाओ यात्रा’ निकालने जा रहे हैं। इसका मकसद बीजेपी की संविधान, आरक्षण, दलित और पिछड़ा विरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करना है। यात्रा 13 मार्च बुधवार को बहादुरगढ़ से शुरू होगी। इसके बाद 14 को बादली, 15 और 16 को कोसली, 17 को झज्जर, 18 को बेरी, 19 को कलानौर, 20 को किलोई, 21-22 को महम और 23 मार्च को अंबेडकर चौक रोहतक पहुंचेगी। पूरे रोहतक लोकसभा क्षेत्र को कवर करने के बाद 24 और 25 मार्च को होली के उपलक्ष में छुट्टी रहेगी और उसके बाद यात्रा अगले लोकसभा क्षेत्र की तरफ बढ़ेगी।

उदयभान प्रदेश के सभी 90 हलकों में जाएंगे। पार्टी के प्रमुख नेता भी उनके साथ यात्रा में हिस्सा लेंगे। यात्रा का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा देश से संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को खत्म करना चाहती है। क्योंकि ये पार्टी कभी भी दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों का सशक्तिकरण नहीं चाहती। इसीलिए बार-बार बीजेपी और आरएसएस नेताओं द्वारा आरक्षण विरोधी बयानबाजियां की जाती हैं। लेकिन कांग्रेस बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा देश को दिए गए इस संविधान पर आंच नहीं आने देगी।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को संविधान बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। बाबा साहेब ने देश को ऐसा संविधान दिया, जिसने हर नागरिक को समान अधिकार व बराबरी का दर्जा दिया। संविधान ने ही देश से छुआछूत जैसी बीमारी को मिटाने व हर वर्ग को वोट का अधिकार देने का काम किया। लेकिन आज संविधान पर ही खतरा मंडरा रहा है। संविधान की रक्षा करने वाली एजेंसियों को बीजेपी सरकार ढहा रही है। इन एजेंसियों की विश्वसनीयता खतरे में हैं और बीजेपी देश को रूस व चीन के रास्ते पर धकेल रही है, जहां लोकतंत्र नाम की व्यवस्था नहीं है। 

उदयभान ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने किसानों के लिए एमएसपी और युवाओं के लिए भर्ती की गारंटी दी है। 30 लाख केंद्र सरकार के पद खाली है, जिन्हें भरने का संकल्प लिया गया है। इन तमाम भर्तियों में आरक्षण का पूरा ध्यान रखा जाएगा। हरियाणा में भी सरकारी विभागों में 2 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। बीजेपी-जेजेपी आरक्षण को दरकिनार कर कौशल निगम के जरिए कच्ची भर्तियों से खाली पदों को भर रही है। लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर खाली पदों पर आरक्षण लागू करके योग्यता अनुसार पक्की भर्तियां की जाएंगी। ‘संविधान बचाओ यात्रा’ के जरिए पार्टी की ऐसी तमाम नीतियों व घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा सरकार ने जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के अध्यक्षों की अधिसूचना की जारी

Ajit Sinha

बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला ’ऑपरेशन आक्रमण‘ के तहत 682 अरेस्ट, 494 एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: जीएसटी परिषद् 5840 करोड़ रूपया, जो पिछले 4 महीने से लंबित है, उसका जल्द भुगतान करें -दुष्यंत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x