Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

बदमाशों व अवैध गतिविधियों के खिलाफ चला ’ऑपरेशन आक्रमण‘ के तहत 682 अरेस्ट, 494 एफआईआर दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आक्रमण‘ के तहत बदमाशों, उद्घोषित अपराधियों, बेल जंपर्स को काबू करने सहित अवैध हथियारों एवं शराब की धरपकड़ सहित मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए समस्त प्रदेश में व्यापक स्तर पर छापेमारी की गई। सभी जिलों में एक साथ चले इस विशेष अभियान में आईपीसी, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत 494 एफआईआर दर्ज कर 682 आरोपितों को अरेस्ट  किया गया।

यह एक दिवसीय अभियान अवैध हथियारों पर रोक लगाने, अपराधियों और असामाजिक तत्वों को सलाखों के पीछे डालने और राज्य से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया गया।हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)  प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार लगभग 5000 पुलिस कर्मियों की 616 टीमों ने प्रदेश में कई स्थानों पर रेड की। इन छापेमारी के दौरान 6 मोस्ट वांटेड अपराधी और 10 अन्य बदमाश पुलिस द्वारा अरेस्ट  किए गए। इसके अतिरिक्त, रेडिंग टीमों ने 58 उद्घोषित अपराधियों और 28 बेल जंपर्स को काबू करने में भी कामयाबी हासिल की। काबू किए गए ये बदमाश या तो फरार चल रहे थे या दर्ज कई मामलों में वांछित थे।
                   
इसी प्रकार आर्म्स एक्ट के तहत अरेस्ट आरोपितों  के कब्जे से 42 अवैध हथियार और 39 कारतूस बरामद किए गए। साथ ही पुलिस टीमों ने 380 ग्राम अफीम, 75.58 ग्राम स्मैक, 47.8 ग्राम हेरोइन, 31.618 किलो चूरा पोस्त, 60.42 किलो गांजा और 194 ग्राम चरस भी बरामद की। शराब तस्करों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 1884 बोतल देसी शराब, 123 बोतल अंग्रेजी शराब , 112 बोतल बीयर और 1029 लीटर लाहन जब्त किया। डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा अवैध गतिविधियों, उपकरणों और अन्य पदार्थों की जांच के लिए प्रदेश के जेल परिसरों में भी छापेमारी की गई। विशेष अभियान का आंकलन करते हुए, हरियाणा के डीजीपी ने इसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई और आम जनता के बीच कानून के शासन में विश्वास पैदा करने की दिशा में एक कदम बताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान जारी रहेंगे।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा के 138 नए पंजीकृत करदाताओं के संदिग्ध लेन-देन के लिए जीएसटी के तहत शून्य (जीरो) कर दिया है।

Ajit Sinha

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हुड्डा पर साधा निशाना, बोले- पहले दरबारी, दामाद और डीलरों की सरकार थी

Ajit Sinha

15 दिनों में 8 दुष्कर्मी सहित 33 अपराधी भेजे सलाखों के पीछे,10 से 25 साल कारावास की सजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x