Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से दो घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर 113 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच में हुई  मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए । इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस में बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, टूटी हुई सोने की चेन और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक बरामद की है।

मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान गाजियाबाद निवासी रविंद्र कसाना उर्फ बल्लू और दिल्ली निवासी पुनीत अरोड़ा के रूप में हुई है। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस थाना क्षेत्र  में एक निजी अस्पताल के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सामने से आ रहे दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को देख रोकने का प्रयास किया। बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे, पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में, गोली लगने से दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ से पता चला कि दोनों शातिर किस्म के चेन स्नेचर है। रविंद्र कसाना उर्फ बल्लू के खिलाफ चीन स्नेचिंग के 15 मुकदमे दर्ज हैं और पुनीत अरोड़ा के खिलाफ अलग-अलग थानों में तेरह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस ,लूटी हुई दो सोने  की चेन, फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक बरामद की है। 

Related posts

आरोपित को हवाबाजी पड़ी महंगी,आया था रंजिशन गोली मारने, लापरवाही में अपने ही पैर पर चली गोली, 3 भाइयों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

विवाह समारोह में रंग में पड़ा भंग, हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को लगी गोली, घायल को अस्पताल में कराया गया।

Ajit Sinha

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी की बुकिंग के नाम पर पूरे भारत से 1000 से ज्यादा लोगों को ठगने के 20 आरोपितों को किया अरेस्ट ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x