Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एनटीपीसी टाउनशिप में बंद मकानों में चोरी करने वाले दो चोरों को अरेस्ट कर , चोरी किया गया जेवरात बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोतवाली जारचा क्षेत्र के एनटीपीसी टाउनशिप में बंद मकानों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी करने वाले दो आरोपितों  को अरेस्ट कर लिया है। दोनों के कब्जे और निशानदेही पर से भारी मात्रा में चोरी किया गया जेवरात व अन्य सामानों को  बरामद किया गया है। एक आरोपित एनटीपीसी टाउनशिप में रहने वाला है और उसके पिता एनटीपीसी में स्थाई कर्मचारी हैं। वहीं दूसरा आरोपित कोतवाली जारचा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश निकला है। दोनों  जिला कारा गर में बंद होने के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आए  थे और दोनों  पड़ोसी गांव व एक ही जाति के होने के कारण दोनों  की दोस्ती हो गई  और दोनों  स्कूटी पर सवार होकर एनटीपीसी परिसर में बंद मकानों की रेकी करने लगे और मौका लगने पर मकान में चोरी करते थे।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े नितिन और नरेंद्र को ऊंचा-अमीरपुर धौलाना रोड प्राथमिक स्कूल के पास से पुलिस ने अरेस्ट कर एनटीपीसी टाउनशिप में एक सप्ताह पहले बंद तीन मकानों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से और निशानदेही पर चोरी का पूरा समान बरामद कर लिया है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली जारचा के एनटीपीसी टाउनशिप में एक सप्ताह पहले बंद तीन मकानों में चोरी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों  के  खिलाफ मामला दर्ज मामले कि जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस ने  ऊंचा-अमीरपुर धौलाना रोड प्राथमिक स्कूल के पास से दो बदमाशों को अरेस्ट  किया। दोनों के पास एनटीपीसी परिसर के मकानों  से चोरी किया गया माल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि चोरी का माल यह लोग हापुड बेचने जा रहे थे। दोनों की निशान देही पर नरेन्द्र के मकान के पास खाली जगह में सब्जियों की क्यारी में दबे हुए चोरी के सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपितों  ने एनटीपीसी के तीनो मकानों में चोरी करने और जारचा कस्बे मे प्राइमरी स्कूल के पास बंद मकान से भी चोरी करने की घटना कबूल की है। डीसीपी ने बताया कि नितिन के पिता ललित ठाकुर एनटीपीसी में स्थाई कर्मचारी हैं और परिवार के साथ बी-570 मे रहते हैं। करीब आठ महीने पहले नितिन एनटीपीसी परिसर में रहने वाले कर्मचारी के नाबालिग बच्चे के साथ कुर्कम करने के आरोप में जेल गया था। वहीं पर उस की मुलकात नरेन्द्र से हुई जो जारचा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। जारचा कोतवाली में उस पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पड़ोसी गांव व एक ही जाति के होने के कारण दोनों  की दोस्ती हो गई  और दोनों  स्कूटी पर सवार होकर एनटीपीसी परिसर में बंद मकानों की रेकी करने लगे और मौका लगने पर मकान में चोरी करते थे। पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 25,000 रूपये से पुरस्कृत किया गया है।

Related posts

एसीबी फरीदाबाद टीम ने 50 करोड़ से अधिक के गबन मामले में 3 आरोपितों को किया गिरफ्तार,3 करोड़ 65 लाख रुपए बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 4 सहायक उपनिरीक्षक पदोन्नति प्राप्त कर बने उपनिरीक्षक, सीपी राकेश आर्य ने किए आदेश जारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शारीरिक सबंध बनाना चाहता था, इसलिए कभी वह लड़की का पीछा करता, कभी वह गंदी- गंदी मैसेज करता था -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x