Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

बीती रात दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों हत्याएं करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई हैं-पुलिस की जांच जारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना वेलकम इलाके में दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई. दोनों हत्याएं 300 मीटर की दूरी पर हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पहले लगभग 36 साल के बबलू को दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, फिर पास में ही प्रदीप निवासी 1/1333, गली नंबर 6 सुभाष पार्क, वेलकम की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक एक-दूसरे को जानते थे. पुलिस की माने तो मृतक बबलू, निवासी जे/258, जनता मजदूर कॉलोनी के खिलाफ कुल 13 मामले दर्ज थे। इस गैंगवॉर के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।आधी रात लगभग सवा दो बजे पुलिस को सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिली। बबलू की लाश इलाके के सुभाष गली में तो, वहीं से कुछ दूरी पर मेन रोड पर प्रदीप का शव मिला। संबंधित थाने की पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं, और मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

एसजीएसटी महिला असिस्टेंट कमिश्नर को जीएसटी इंस्पेक्टर ने दी गंदी गालियां व जान से मारने की धमकी- अरेस्ट

Ajit Sinha

आज की बारिश से तपती और उमस भरी गर्मी से आमजनों को राहत, पर काफी मुश्किलें भी हैं, सोच समझ कर घर से निकले

Ajit Sinha

सामाजिक न्याय और ज्ञान की कथा है बीरबल की खिचड़ी : डॉ बीरबल झा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x