Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

व्यापारी से 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला कुख्यात रणदीप भाटी गैंग का बदमाश योगेंद्र उर्फ जुगला गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: व्यापारियों से रणदीप भाटी गैंग के लिए रंगदारी वसूल करने वाले बदमाश योगेंद्र उर्फ जुगला को कोतवाली दादरी पुलिस ने बिसाहड़ा अंडरपास से गिरफ्तार किया है।  उसके पास से रंगदारी के लिए  वसूले गए टोकन मनी मे से 10 हज़ार रुपये ,एक अवैध पिस्टल कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है. जुगला के साथ काम करने वाले साथी देवेंद्र नागर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 

पुलिस की गिरफ्त में खडे जोगेंद्र उर्फ जुगला को दादरी पुलिस ने चिटहरा के पास एक कंस्ट्रक्शन मटेरियल सप्लायर से पांच लाख की रंगदारी मांगने और रंगदारी न देने पर जान से मार देने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश एक शातिर किस्म का अपराधी है,  जो अपने साथ ही देवेंद्र नागर और अन्य के साथ मिलकर जेल में बंद अपने लीडर रणदीप भाटी के लिए एक्सटॉर्शन वसूलने का काम करता था। 

डीसीपी ने बताया कि जुगला और उसके साथियों ने रणदीप भाटी के इशारे पर ही 29 मार्च को शिव नादर यूनिवर्सिटी कंस्ट्रक्शन मटेरियल सप्लाई करने वाले सत्येंद्र अधाना से साइट पर काम करने की एवज में 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई  थी एवं मांग पूरी न करने पर जान से मारने की धमकी देकर सतेन्द्र अधाना से टोकन मनी के रूप में 50 हजार रुपये लिए  थे एवं सतेन्द्र अधाना से फोन करके बाकी 4.50 लाख रुपये माँगे थे।  इसकी शिकायत सतेन्द्र अधाना थाना दादरी पुलिस से की थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए शनिवार को देवेंद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया था. वही आज जोगेंद्र उर्फ जुगला को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने बताया कि जुमला एक कुख्यात किस्म का अपराधी है उसके ऊपर लूट, रंगदारी, हत्या के करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Related posts

मामूली कहासुनी पर दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में महिलाओं और युवक के साथ जमकर की मार पीट वीडियो वायरल

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक लुटेरा घायल, दूसरा फरार।

Ajit Sinha

एसिड हमले के लिए दस साल की सजा, 10 हजार रूपए जुर्माना, ना देने पर 3 महीने का कैद बढ़ा दी, प्रोफेशनल इंवेस्टमेंट लीड टू कन्वेन्शन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x