Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

दो कुख्यात अपराधी साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा और प्रिंस उर्फ़ सोनू बर्फी पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की एजीएस/अपराध शाखा की टीम ने आज दो कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिलक नगर,दिल्ली और प्रिंस उर्फ़ सोनू बर्फी, उम्र 32 वर्ष, निवासी टैगोर गार्डन एक्सटेंशन, दिल्ली है। इनके कब्जे से पुलिस ने 2 पिस्तौल सहित 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं । इस सन्दर्भ में एफआईआर नंबर- 285/2023, 25 आर्म्स एक्ट, थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली में दर्ज की गई। गिरफ्तार दोनों अपराधी विभिन्न थानों के 7 से अधिक अपराधिक मामलों में संलिप्त पाए गए व इनकी गिरफ्तारी के साथ 2 आपराधिक मामलों को सुलझाया गया है। आरोपित साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वर्ष 2014 से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था परिणामस्वरुप उसे अदालत द्वारा 4 अलग-अलग मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया ।

स्पेशल डीसीपी अपराध, रविंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठित अपराधों और आपराधिक मामलों की गंभीरता को देखते हुए,दिल्ली पुलिस की एजीएस/अपराध शाखा को जबरन वसूली, हत्या, हत्या के प्रयास और लूट आदि गंभीर मामलो में संलिप्त अंतरराज्यीय संगठित आपराधिक गिरोहों का पर्दाफाश करने का काम सौंपा गया। संदिग्धों पर तकनीकी निगरानी रखी गई व मुखबिरों के साथ जानकारी साझा की गई। प्रधान सिपाही प्रवीण को गुप्त सूचना मिली कि थाना वसंत कुंज दक्षिण, दिल्ली के एक मामले सहित हत्या के प्रयास जैसे कई अन्य अपराधिक मामलों में संलिप्त अपराधी द्वारका, दिल्ली के क्षेत्र में अपराधों को अंजाम देने के लिए गोल्फ कोर्स रोड,द्वारका के द्वारा दिल्ली आएंगे। यदि समय पर कार्रवाई की जाए तो उन्हें हथियारों के साथ पकड़ा जा सकता है। यादव कहना हैं कि तदनुसार, अपराधियों को पकड़ने के लिए उपायुक्त अमित गोयल द्वारा सहायक आयुक्त नरेश कुमार की देखरेख में व निरीक्षक कृष्ण कुमार और निरीक्षक गुलशन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमे उप-निरीक्षक सचिन गुलिया, सहायक उप-निरीक्षक ब्रज लाल, सहायक उप-निरीक्षक अगम प्रसाद, सहायक उप-निरीक्षक सुरेंद्र, सहायक उप-निरीक्षक नरेंद्र, प्रधान सिपाही दीपक, प्रधान सिपाही श्याम सुंदर, प्रधान सिपाही पप्पू, प्रधान सिपाही धर्मराज, प्रधान सिपाही मिंटू, प्रधान सिपाही तारिक और सिपाही धीरज शामिल थे।  उनका कहना हैं कि मिली सूचना के अनुसार टीम द्वारा गोल्फ कोर्स रोड, द्वारका के इलाके में जाल बिछाया गया और आरोपित व्यक्तियों साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा, उम्र 32 वर्ष व  प्रिंस उर्फ़ सोनू बर्फी, उम्र 32 वर्ष को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। आरोपित साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा के कब्जे से 1 पिस्तौल के साथ 4 जिंदा कारतूस और आरोपित प्रिंस उर्फ़ सोनू बर्फी के कब्जे से 1 लोडेड पिस्तौल के साथ 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संदर्भ में थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली में मामला दर्ज किया गया।  लगातार पूछताछ के दौरान, उन्होंने दिल्ली के विभिन्न थानों के कई आपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। 
घटनाएँ और पूछताछ:पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपी व्यक्तियों ने निम्नलिखित अपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया-
वर्ष 2014 में आरोपित साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा ने अपने साथियों गोपी, निकू और सचिन के साथ मिलकर शिकायतकर्ता पर गोली चलाई और इस घटना में 2 पीड़ित गोली लगने से घायल हो गए। मौके से भागने के दौरान, आरोपित व्यक्तियों ने जनता के बीच भय पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इस सन्दर्भ में एफआईआर नंबर  281 /2014, धारा 307/34 आईपीसी और धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना तिलक नगर, दिल्ली में दर्ज की गई थी। जांच के दौरान, आरोपित साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया और बाद में उसे अदालत द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया। जमानत मिलने के बाद वह कभी भी अदालत के समक्ष पेश नहीं हुआ व परिणामस्वरूप उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। वर्ष 2016 में, आरोपित साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा ने अपने सहयोगियों प्रिंस उर्फ़ सोनू बर्फी, विक्की व अन्य के साथ मिलकर शिकायतकर्ता पर गोली चलाई और उस पर बेसबॉल बैट व डंडों से भी हमला किया | इस सन्दर्भ में एफआईआर नंबर -482/2016, धारा 308/506/34 आईपीसी व धारा 25 आर्म्स एक्ट,थाना तिलक नगर, दिल्ली दर्ज की गई । जांच के दौरान, आरोपित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन आरोपित  साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए नियमित रूप से अपने ठिकाने बदल रहा था। बाद में उसे न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया।
वर्ष 2017 में आरोपित साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक निर्देश व्यक्ति पर गोली चला दी जो उनके विरोधी गैंग के सदस्य का नजदीकी था। इस सन्दर्भ में एफआईआर नंबर -358/2017, धारा 307/440/34 आईपीसी, थाना तिलक नगर, दिल्ली दर्ज की गई  थी। इस मामले में भी आरोपित साहिल अरोड़ा उर्फ़  पंकज अरोड़ा अपनी गिरफ्तारी से लगातार बच रहा था व परिणामस्वरूप उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया।  
वर्ष 2018 में आरोपित साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा अपने साथियों प्रिंस उर्फ़ सोनू बर्फी, विक्की और अन्य के साथ मिलकर विकास एन्क्लेव, रणहौला के क्षेत्र में शिकायतकर्ता के घर के मुख्य द्वार पर लगातार फायरिंग की। मौके से भागने के दौरान, उन्होंने जनता के बीच भय पैदा करने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इस सन्दर्भ में एफआईआर नंबर  393/2018, धारा 336/34 आईपीसी व धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना रणहौला दर्ज की गई  थी।  जांच के दौरान, आरोपित  व्यक्तियों को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया लेकिन आरोपित  साहिल अरोड़ा उर्फ़  पंकज अरोड़ा नियमित रूप से अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। दिनांक 3.6.2023 को, आरोपित  साहिल अरोड़ा ने अपने सहयोगियों विक्की, प्रिंस @ मंजीत को अमनदीप बत्रा के इशारे पर शिकायतकर्ता पर गोली चलाने का निर्देश दिया। आरोपित  व्यक्तियों ने काफी दूर तक शिकायतकर्ता की कार का पीछा किया और उस पर गोलियां चलाईं। किसी तरह से शिकायतकर्ता ने अपनी जान बचाई और वहाँ से बच निकला। तदानुसार, इस सन्दर्भ में एफआईआर नंबर-325/2023, धारा 307/34 आईपीसी व धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना वसंत कुंज दक्षिण, दिल्ली दर्ज की गई  व बाद में मामले की जांच अपराध शाखा को सौपी गई  । क्राइम ब्रांच की टीम ने कई कठिन प्रयासों के बाद आरोपित प्रिंस और विक्की को अवैध हथियार के साथ सफलता पूर्वक पकड़ लिया व इस सन्दर्भ में एफआईआर नंबर 132/2023, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना क्राइम ब्रांच दर्ज की गई  | पूछताछ के दौरान, आरोपित व्यक्तियों ने खुलासा किया कि बरामद हथियार की आपूर्ति आरोपित साहिल अरोड़ा उर्फ़  पंकज अरोड़ा द्वारा की गई थी । मामला दर्ज होने के बाद आरोपित साहिल अरोड़ा उर्फ़  पंकज अरोड़ा लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। दिनांक 13.10.2023 को साथी करीम की दुश्मनी का बदला लेने के लिए आरोपित साहिल अरोड़ा उर्फ़  पंकज अरोड़ा अपने साथियों करीम, बदी, कालू व अन्य के साथ मिल कर डिफेंस एन्क्लेव पार्ट-1, मोहन गार्डन, दिल्ली में शिकायतकर्ता पर गोली चला कर मौके से भाग गए  । आरोपित करीम की शिकायतकर्ता के बेटे से दुश्मनी थी। इस सन्दर्भ में एफआईआर नंबर 796/2023, धारा 336/506/34 आईपीसी और धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना रणहौला, दिल्ली दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से सभी आरोपित  अपनी गिरफ्तारी से बच रहे थे। आरोपित  साहिल अरोड़ा उर्फ़  पंकज अरोड़ा की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले को सुलझा लिया गया है | दिनांक 25.11.2023 को, आरोपित प्रिंस उर्फ़ उसे डंडों व पत्थरों से पीटा। आरोपित  प्रिंस उर्फ़  बर्फी ने शिकायतकर्ता को चाकू से घायल कर दिया और सभी आरोपित  व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पीड़ित को कई चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सन्दर्भ में एफआईआर नंबर – 789/2023, धारा 308 आईपीसी, थाना  तिलक नगर, दिल्ली दर्ज की गई. मामला दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपित अपनी गिरफ्तारी से बच रहे थे। कठिन प्रयासों के द्वारा आरोपित  प्रिंस उर्फ़ सोनू बर्फी की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले को सुलझा लिया गया.
सुलझाए गए मामले:
1.प्राथमिकी संख्या 789/2023, धारा 308/34 आईपीसी, थाना तिलक नगर, दिल्ली
2.प्राथमिकी संख्या 796/2023, धारा 336/506/34 आईपीसी व 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना रणहौला, दिल्ली
पिछली अपराधिक संलिप्तता:
1.प्राथमिकी संख्या 281/2014, धारा 307/34 आईपीसी व 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना तिलक नगर, दिल्ली
2.प्राथमिकी संख्या 482/2016, धारा 308/506/34 आईपीसी व 25/54/59 आर्म्स एक्ट, थाना ख्याला, दिल्ली
3. प्राथमिकी संख्या 358/2017, धारा 307/440/34 आईपीसी व 25 आर्म्स एक्ट, थाना तिलक नगर, दिल्ली
4.प्राथमिकी संख्या 393/2018, धारा 336/34 आईपीसी व 27 आर्म्स एक्ट, थाना रणहौला, दिल्ली
5.प्राथमिकी संख्या 325/2023, धारा 307/34 आईपीसी व आर्म्स एक्ट 25/27, थाना वसंत कुंज साउथ, दिल्ली
6.प्राथमिकी संख्या 132/2023, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना क्राइम ब्रांच, दिल्ली
बरामदगी:
1. 2 पिस्तौल सहित 06 जिंदा कारतूस आरोपी व्यक्तियों की प्रोफाइल: 
1.आरोपित  साहिल अरोड़ा उर्फ़  पंकज अरोड़ा, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिलक नगर, दिल्ली ने बीए द्वितीय वर्ष तक दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। अपने कॉलेज के समय से ही वह बुरे तत्वों के संपर्क में आया और अपराध की दुनिया में संलिप्त हो गया । वह फाइनेंसर के रूप में विक्रेताओं व स्थानीय दुकानदारों को ऋण देता था और वह जबरन वसूली के रैकेट का मुख्य सरगना है। वह पश्चिमी दिल्ली के साप्ताहिक बाजारों, सट्टा संचालकों और शराब तस्करों से जबरन वसूली करता था। वर्ष 2014 में, उसने अपना ठिकाना कोलकाता में स्थानांतरित कर दिया और वहां से अपने गिरोह के सभी कार्यों को संचालित व नियंत्रित करना शुरू कर दिया था । वर्तमान में वह आमिर लॉज,कोलकाता रेलवे स्टेशन के पास में रह रहा था और अक्सर अपने ठिकाने बदलता रहता था। आरोपित साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा की अनुपस्थिति में, उसका सहयोगी प्रिंस उर्फ़  बर्फी उसका काम संभालता है।
2.आरोपित  प्रिंस उर्फ़ सोनू बर्फी, निवासी टैगोर गार्डन एक्सटेंशन, दिल्ली ने एक सरकारी स्कूल से 10 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। वह क्षेत्र के बुरे तत्वों के संपर्क में आया और छोटे-मोटे अपराध में संलिप्त हो गया।  वह आसानी से पैसा कमाने के लिए साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा के साथ जुड़ गया व आरोपित  साहिल अरोड़ा उर्फ़  पंकज अरोड़ा की अनुपस्थिति में, वह साप्ताहिक बाजारों, सट्टा संचालकों आदि से प्राप्त जबरन वसूली की देखभाल करता था। 

Related posts

पटवारी और उसके निजी मुंशी को 2000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

भाजपा गुजरात की तरह दिल्ली में भी नकली शराब बेचना चाहती है- मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर ताजमहल का दीदार करने का सफर हुआ महंगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x