Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पटवारी और उसके निजी मुंशी को 2000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों विजिलेंस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने एक पटवारी और उसके निजी मुंशी को 2000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कैथल के खुराना रोड निवासी विक्रम सिंह की शिकायत पर हरबंत सिंह, हलका पटवारी और उनके निजी मुंशी अनिल कुमार को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया।

आरोपियों ने इंतकाल की प्रति उपलब्ध करवाने की एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी जिसके बाद इस संबंध में ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।प्रवक्ता ने आगे बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ ब्यूरो के थाना अंबाला में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर केस की आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

सोनीपत पहुंची पूर्व सीएम स्व. ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा, समर्थकों ने भावुक होकर श्रद्धासुमन किए अर्पित

Ajit Sinha

बिजली विभाग में 80 एसडीओ की भर्ती में से सिर्फ दो हरियाणा से, बाकी अन्य राज्यों से :दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

बीजेपी उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने प्रभु राम प्राण प्रतिष्ठा उपलक्ष्य में हजारों लोगों को बांटें भंडारे का प्रसाद और कंबल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x