Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव राष्ट्रीय हाइलाइट्स

गुरुग्राम ब्रेकिंग: भीषण मुठभेड़ में, पुलिस की गोली से 4 कुख्यात बदमाश ढेर, 1 बदमाश घायल, 3 पुलिस कर्मी को भी लगी गोली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों की सुशांत लोक फेस -2, गुरुग्राम में स्कॉर्पियो सवार 5 कुख्यात बदमाशों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पांचों बदमाशों को गोली लगी, जिसमें 4 बदमाश मौके पर ही ढेर हो गए, जबकि एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार एक अस्पताल में चल रहा है। इस मुठभेड़ में 3 पुलिस कर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए है, इस सभी का भी एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उपरोक्त सभी बदमाश एक व्यवसायी के घर फायरिंग कर रहे थे, इस व्यवसायी को विदेश रंगदारी की लगातार फोन आ रहे थे। आगे की जानकारी बाद में। 
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच की टीमों को पुलिस कंट्रोल रूम से एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ हथियारबंद अपराधियों के होने बारे  सूचना मिली। क्राइम ब्रांच की टीमें जब सुशांत लोक एरिया में पहुंची तो अपराधियों द्वारा इसी दौरान एक व्यवसायी के घर पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग करनी शुरू कर दी गई थी। इस व्यवसायी को विदेश में बैठे एक इनामी गैंगस्टर से फिरौती के लिए लगातार संदेश आ रहे थे। क्राइम ब्रांच द्वारा अपराधियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई परन्तु उनके द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा एवं अपराधियों को पकड़ने के उद्देश्य से जवाबी फायरिंग की गई, *जिसमें सभी 5 शूटर  को गोली लगी। सभी को जब एक निजी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो डाक्टरों द्वारा 4 अपराधियों को मृत घोषित किया गया तथा एक का उपचार अस्पताल में जारी है ।* उनका कहना है कि इस मुठभेड़ के दौरान गुरुग्राम पुलिस के 3 पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। तीनों घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के DCP क्राइम और DCP ईस्ट मौके पर पहुंच गए, साथ ही सीन-ऑफ-क्राइम, एफएसएल तथा अन्य संबंधित पुलिस टीमें घटनास्थल का वैज्ञानिक एवं तकनीकी निरीक्षण करके आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर रही हैं। मामले में नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मृत एवं घायल अपराधियों की पहचान, उनके आपराधिक रिकॉर्ड, बरामद हथियारों तथा अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी सत्यापन एवं जांच उपरांत पृथक रूप से साझा की जाएगी। गुरुग्राम पुलिस आम जनता की सेवा, सुरक्षा के लिए सजग है। आम जनता के मन में डर पैदा करने की कोशिश करने वाले हर अपराधी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही गुरुग्राम पुलिस द्वारा की जाएगी।

Related posts

सीएम मनोहर लाल ने पीएम को आद्योगिक क्षेत्र को 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा करने पर उनका आभार व्यक्त किया हैं।

Ajit Sinha

कांग्रेस अध्यक्ष ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के घायलों से मुलाकात की

Ajit Sinha

ये बजट नहीं, कोरी भाषणबाजी है – कुछ हकीकत नहीं, सिर्फ लफ्फाजी है- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x