Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, चलाया जा रहा है सर्च अभियान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ जिला पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर कई स्थानों परछापेमारी की गई है। जिसके कारण दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों का फरीदाबाद में आगमन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने फरीदाबाद पुलिस के सभी पुलिस उपायुक्त को निर्देशित किया है कि अपने- अपने क्षेत्र में इस ओर विशेष ध्यान देकर निगरानी का स्तर बढ़ाया जाए तथा लगातार चेकिंग कराई जाए।

पुलिस प्रवक्ता ने आज अधिक जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों का फरीदाबाद में आगमन की संभावना के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद के दिशा- निर्देशों के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सभी थाना प्रबंधक, चौकी प्रभारियों व अपराध शाखा की टीमों द्वारा दिल्ली के सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है,

साथ ही फरीदाबाद स्थित होटलों/धर्मशालाओं/सराय इत्यादि की चैकिंग के साथ-साथ यातायात व लोकल पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है।उनका कहना है कि मामले को लेकर फरीदाबाद पुलिस गंभीर है किसी भी घुसपैठिए को फरीदाबाद में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। फरीदाबाद पुलिस के गुप्त तंत्र अलर्ट है और सभी प्रबंधक थाना, चौकी प्रभारी व अपराध शाखा द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सर्च की जा रही है।

Related posts

पुलिस और पेचकस गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़,गोली लगने से 20 हज़ार का इनामी अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद, गुरूकुल यमुना तट मंझावली, में आज 24वां वार्षिक महोत्सव एवं यजुर्वेद पारायण यज्ञ की पूर्णाहुति समारोह का आयोजन किया गया।

Ajit Sinha

पति सावधान: करवा चौथ पर पति ने साड़ी नहीं दिलाई तो पत्नी अपने पति को घसीटती हुई थाने पर लाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x