Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

टटलू गैंग के दो सदस्यों को 17 नकली सोने की ईंटें, 7 मोबाईल फोन,1 पिस्तौल, 2 जिंदा रौंद मैगजीन सहित किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: राहगीरों को लूटने के साथ-साथ फर्जी आईडी की सिम के सहारे महाराष्ट्र व आंध्रप्रदेश के लोगों से संपर्क करके उन्हें असली सोना बेचने का झांसा देकर नकली सोने जैसी धातु को बेच कर ठगी करने का धंधा करने वाले दो आरोपितों को जिला नूंह से अरेस्ट किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि उनके कब्जे से करीब 5 करोड रूपए कीमत की 17 नकली सोने की ईंटे (बिस्कूट नुमा पीस), 1 अवैध देशी पिस्टल, 2 रौंद मैगजीन सहित, 7 मोबाइल फोन, व अन्य सामान बरामद किया है। दोनो आरोपित  टटलू गैंग के सदस्य हैं।

आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों के लोगों को बुलाकर करते थे ठगी
                
प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित महाराष्ट्र की एक पार्टी के साथ बड़ी ठगी करने की फिराक में थे। उन्होंने फर्जी मोबाइल नंबरों से महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश की एक पार्टी से संपर्क कर के अपने खेतों में करीब 10 किलो सोना दबा हुआ निकला बताकर उसे बेचने के लिए बुलाया था। नकली सोने की ईंटों को बेचकर उन्हें पार्टी से 35 लाख रुपये की ठगी करनी थी। पार्टी द्वारा एक दिन बाद आने की बात बोलने पर आरोपितों  ने राहगीरों के साथ लूटपाट करने का भी प्लान बनाया था। आरोपितों  द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए गाड़ी पर राजस्थान नम्बर की फर्जी नम्बर प्लेट को लगाया हुआ था। अरेस्ट किए गए आरोपितों की पहचान कासिम निवासी रसूलपुर थाना पुन्हाना हालाबाद बीडीआईआनन्दा झिवाना जिला अलवर  (राजस्थान) व हामिद निवासी वार्ड नं 9, शिव नगर तावडू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ थाना सदर नूंह में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई  शुरु की है। लूट की फिराक में खड दोनों को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नूंह-पलवल रोड़ घासेड़ा नहर पुलिया के पास से अरेस्ट  किया।आरोपितों  को कोर्ट में पेश कर और अधिक गहनता से पूछताछ के लिए  पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

उत्तरी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की अहम गुरुग्राम में बैठक हुई आयोजित, डीजीपी सहित अन्य राज्यों के पुलिस प्रमुख रहे मौजूद

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने गुरुग्राम में नए नगर निगम कार्यालय भवन और बंधवाड़ी के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का किया शिलान्यास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x