Athrav – Online News Portal
नोएडा

समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ, स्वावलंबी बनाने के लिए स्टेडियम में दो क्योस्क एसिड अटैक सर्वाइवर को दिए गए

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
एसिड अटैक सर्वाइवर को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए छांव फाउंडेशन एनजीओ और नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा स्टेडियम में दो क्योस्क एसिड अटैक सर्वाइवर को दिया गया है. इनकी संचालन को छांव फाउंडेशन एनजीओ करेगा, लेकिन यहां सिर्फ एसिड अटैक सर्वाइवर ही काम करेंगी। शीरोज हैंगआउट कैफे नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए के गेट नम्बर- 4 पर एक खेल परिषद कार्यालय के निकट बना हुआ है जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और सीईओ नोएडा रितु माहेश्वरी ने किया.

कार्यक्रम के प्रारम्भ में एसिड अटैक सर्वाइवर अशु राजपूत, रूपा , रितु सैनी एवं सीमा राजपूत द्वारा उनके ऊपर हुए एसिड अटैक के सम्बन्ध में अपनी आपबीती सुनाई नगमा ने गीत प्रस्तुत किया गया तथा रुकैया ने कविता पाठ किया गया। छांव फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक आलोक दीक्षित द्वारा संस्था की स्थापना एवं कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में बताया. नोएडा प्राधिकरण मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी का कहना है कि ये छोटा सा प्रयास है नोएडा प्राधिकरण अपने सामजिक दायित्वों के प्रति, समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए हम उनकों प्लेटफार्म दे रहे है.
 
इस अवसर डॉ महेश शर्मा ने कहा ये इन लड़कियों जीवन का संघर्ष काल है एक डॉक्टर होने के नाते इस दर्द को करीब से देखा है. पंकज सिंह का कहा कि एसिड अटैक सर्वाइवर के प्रति सरकार का रुख बदला है जिससे उनके जीवन आशा की किरण जगी है और एसिड अटैक सर्वाइवर ने स्वावलंबी बन कर उन लोगों के चेहरे पर तमाचा मारा है.
 
शीरोज हैंग आउट कैफे की जिम्मेदारी रितु, रूपा, अंजू राजपूत और सीमा ने मंगलवार को संभाल भी ली। पहला आउटलेट स्टेडियम के गेट नंबर-4 के पास है। दूसरा एडमिन ब्लॉक के पास है। आज एडमिन ब्लॉक का कैफे शुरू हुआ है। जबकि, दूसरा कैफे को भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसकी एक और खासियत है। ये एसिड अटैक झेल चुकी ये लड़कियां अब कैफे के जरिए सिर्फ मजबूती का संदेश नहीं दे रही हैं। बल्कि, किफायती फूड भी आम लोगों तक पहुंचाएंगी।

Related posts

मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हुए हमले के तार नोएडा से जूडे, दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

बिना लाइसेंस के हुक्का पिलाने वाले बार पर पुलिस और आबकारी विभाग का छापा, मालिक समेत तीन अरेस्ट

Ajit Sinha

युवराज की मौत के बाद प्राधिकरण और निजी बिल्डरों की लापरवाही की बलि चढ़ा हर्षित भट्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x