Athrav – Online News Portal
Uncategorized

पलवल पुलिस में तैनात दो इंस्पेक्टर और तीन सब इंस्पेक्टर हुए सेवानिवृत्त, दी गई विदाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: पलवल पुलिस में तैनात दो इंस्पेक्टरों सहित पांच पुलिस कर्मी सेवानिवृत्त को गए जिन्हें विदाई देते वक़्त पुलिस कप्तान राजेश दुग्गल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि आप सभी लोग पुलिस विभाग से विदा हुए हैं, ना कि दिल से, आप सभी का अनुभव हमेशा पुलिस प्रशासन के युवा कराचारियों के लिए काम आएगा।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि आज  29 अप्रैल 2022 को जिला पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में पलवल पुलिस विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार, निरीक्षक सतपाल, उप- निरीक्षक खेमचंद, उप- निरीक्षक ओमबीर सिंह तथा उप- निरीक्षक सत्तार खान की सेवानिवृत्त होने पर विदाई पार्टी का आयोजन किया गया

जिनको पुलिस कप्तान  राजेश दुग्गल  द्वारा स्मृति चिन्ह तथा एक-एक उच्च गुणवत्ता वाला गर्म कंबल एवं कैरी बैग/ अटैची देकर, उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।

इस मौका पर पुलिस कप्तान ने कहा  कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस अफसर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है पुलिस विभाग में रहते हुए अफसरों के अधीन कार्य करना पड़ता है जबकि सेवानिवृत्त होने के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकता है और समाज में फैली बुराइयों को जागृति लाकर दूर कर सकता है। पुलिस अफसर सदैव ड्यूटी पर होता है वह कभी भी  रिटायर नहीं होता जो कि उसने ट्रेनिंग के दौरान पुलिस विभाग से शिक्षा प्राप्त की है वह सदा उसके साथ रहती हैं। इस दौरान रिटायर हुए सभी जवानों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए । 

Related posts

वित्तीय अनुशासन के लिए सरकारी खर्चों में कटौती करेगी मोदी सरकार

Ajit Sinha

The Buildings of DLSU

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद में आज प्रथम सोसायटी के पास सोसायटी के निवासियों ने 60 पौधे लगाएं, पौधे एक साल में बड़े होंगें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x